बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
23-Apr-2020 07:46 AM
PATNA : पटना के खाजपुरा से शुरू हुआ कोरोना संक्रमण का चेन अब आशियाना-रामनगरी तक पहुंच गया है. खाजपुरा के कोरोना पॉजिटिव मिले युवक ने एम्स जाने से पहले रामनगरी में रहने वाले एक निजी डॉक्टर के यहां अपना इलाज कराया था. यह खबर सामने आते ही इलाज करने वाले डॉक्टर को क्वॉरेंटाइन किया गया है. वहीं उनका सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया गया है.
बताया जाता है कि शुरुआती प्रॉब्लम होने के बाद युवक अपने दोस्त के साथ रामनगरी के एक निजी डॉक्टर के पास पहुंचा था. डॉक्टर के ही सलाह के बाद युवक एम्स अपनी जांच कराने पहुंचा, जहां वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया. पटना के सिविल सर्जन डॉ. आर के चौधरी ने बताया कि युवक के इलाज करने वाले डॉक्टर का सैंपल जांच के लिए ले लिया गया है, आज उनकी रिपोर्ट आएगी.इसके साथ ही खाजपुरा इलाके के कुल 80 लोगों का सैंपल जांच के लिए लिया गया था और देर रात तक सैंपल लेने का कार्य जारी था. सभी सैंपल को जांच के लिए आरएमआरआई भेजा गया है.गुरुवार दोपहर सभी की रिपोर्ट आ जाएगी.
बता दें कि बुधवार को खाजपुरा-जगदेव पथ इलाके में एक साथ सात लोगों में कोरोना संक्रमण पाया गया, जिसके बाद से इलाके में हड़कंप मच गया. दो दिन पहले जिस युवक में बीमारी की पुष्टि हुई थी वह कैश वैन कंपनी के एचआर विभाग में काम करता था. अभी तक वहीं युवक कोरोना संक्रमण का वाहक माना जा रहा है. युवक के घऱ के चार लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. युवक के अलावा उसके माता-पिता चाचा और चचेरा भाई भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. युवक के साथ ही साथ इन पांचों में कोरोना का कोई लक्षण नहीं पाया गया था. बीमार होने के बाद युवक को अस्पताल ले जाने वाला और उसके पड़ोस में ही रहने वाला दोस्त भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. वहीं कैशवैन कंपनी के एचआर मैनेजर और साथ में काम करने वाली एक युवती भी संक्रमण का शिकार हो गई है.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...