अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव
15-Dec-2024 09:08 AM
By First Bihar
KHADAGIYA : बिहार के अंदर सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला खगड़िया से सामने आया है। जहां सड़क दुघर्टना में तीन महिला की दर्दनाक मौत हुई है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, खगड़िया के महेशखूंट थाना इलाके चेधा गांव के पास दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है।जहां यात्रियों से भरी एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई।जिसमें एक ही परिवार के तीन महिलाओं की मौत हो गई है।जबकि एक महिला सहित पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।
वहीं, इस घटना में मृतक की पहचान श्रद्धा देवी, रीना देवी और शोभा देवी शामिल है। जो एक दूसरे के रिश्ते ननद, भाभी, बहन और सास लगते थे।मृतक के परिजनों की माने तो परसों ट्रैक्टर पर करीब 20 लोग सवार होकर देवघर गए थे। वहां चार बच्चों का मुंडन संस्कार कराकर ट्रैक्टर पर सवार होकर खगड़िया के बंदेहरा गांव लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में NH 31 पर सड़क हादसे का शिकार हो गए। मृतक परबत्ता प्रखंड का रहने वाले थे।