अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव
14-Oct-2024 07:42 PM
By First Bihar
KHAGARIA: बिहार में आए दिन लापरवाही के कारण मिड डे मील में कभी छिपकली तो कभी कीड़ा मिलता है। जिसके कारण बच्चे बीमार पड़ते हैं लेकिन इस बार खगड़िया के बछौता मध्य विद्यालय में बच्चों को दिये जाने वाले मध्याहन भोजन में मेंढक मिलने से हड़कंप मच गया।
मिड डे मील में मेंढक मिलने से गुस्साएं छात्रों और अभिभावकों ने स्कूल में जमकर हंगामा मचाया। इनका आरोप है कि खाने में कीड़े मिलने की बात अक्सर सामने आती हैं। ऐसे में यदि विषाक्त खाना खाकर बच्चे बीमार होते तो इसके लिए जिम्मेदार कौन होगा? यह सवाल लोग शिक्षकों और वहां के प्रभारी हेडमास्टर से पूछने लगे।
स्कूल के प्रभारी हेडमास्टर प्रकाश कुमार ने भी बताया कि चावल में मेंढक मिला था। जिसके बाद बच्चों को खाना नहीं परोसा गया। वहीं इस मामले पर स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रकाश कुमार ने बताया कि चावल में मेढ़क मिला है। जिसके बाद बच्चों को खाना नहीं परोसा गया है। वहीं स्कूल में हंगामे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने अभिभावकों और छात्रों को शांत कराया।