अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव
07-May-2024 04:22 PM
By First Bihar
KHAGARIA : लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में देशभर के 11 राज्यों में वोटिंग जारी है। बिहार की पांच सीटों पर सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हो गई। बिहार की पांच सीटों झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया में 3 बजे तक 46.69 फीसदी वोटिंग हुई है। मतदान के दौरान बिहार में चार लोगों की हार्ट अटैक से मौत हो गयी है। खगड़िया में वोटिंग के चंद मिनटों बाद एक बुजुर्ग की हार्ट अटैक से जान चली गयी। जिसके बाद मतदान केंद्र पर अफरा-तफरी मच गयी। इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मच गया।
वही, सुपौल में मतदान करा रहे पीठासीन पदाधिकारी की भी हार्ट अटैक से मौत हो गयी। सरायगढ़ बूथ संख्या-158 पर पदस्थापित पीठासीन पदाधिकारी की तबीयत अचानक बिगड़ गयी। जिसके बाद सदर अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गयी।
वही तीसरी घटना अररिया के पलासी प्रखंड के उत्क्रमित म. वि. पेचैली बूथ की है। जहां मंगलवार को मतदान केंद्र पर तैनात होमगार्ड जवान महेंद्र साह की भी हार्ट अटैक से मौत हो गयी। महेंद्र साह सीतामढ़ी के रहने वाले थे। वही चौथी घटना सुपौल के सरायगढ़ प्रखंड क्षेत्र के चांदपीपर पंचायत की है। जहां मनरेगा भवन मतदान केंद्र संख्या 158 पर चुनाव कार्य में लगे एक मतदान कर्मी की मौत हो गई। मृतक कर्मी की पहचान शिक्षक शैलेंद्र कुमार के रूप में हुई है।
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के बीच खगड़िया में बुजुर्ग की वोटिंग के दौरान मौत हो गई। बुजुर्ग मतदान के लिए केंद्र पर पहुंचे थे। जहां वोटिंग करने के बाद जैसे ही वह मतदान केंद्र से बाहर निकले कि हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई। परबत्ता विधानसभा के रामपुर पंचायत के रहने वाले 70 वर्षीय बुजुर्ग की पहचान इंद्रदेव तांती के रूप में हुई है।