अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव
08-Oct-2024 05:43 PM
By First Bihar
PATNA: विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक सह बिहार के पूर्व मंत्री सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी ने निषाद संकल्प यात्रा के अंतर्गत आज खगड़िया के कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान अपने समाज से कहा कि निषाद समाज अपनी सरकार बनाएगा और अपने शर्त पर अपना अधिकार पाएगा।
मुकेश सहनी हर जिले में रुककर रात्रि विश्राम के दौरान पार्टी के हर ज़िला पदाधिकारी से मिलकर, हर बुत स्तर पर मतदाताओं को जागरूक कर अपने ताकत के बलबूते सरकार बनाने में अपनी हिस्सेदारी और निषाद समाज को आरक्षण दिलाने की लड़ाई में सहभागिता एवम एकजुटता के संकल्प को और बुलंद कर रहे है।
आज एनडीए के विरुद्ध एकजुट होकर अपने अधिकार की लड़ाई लड़ रही हैं, एनडीए ने निषाद समाज को सौ साल पीछे धकेल दिया है, जात पात की राजनीति करने वाले एनडीए को पूरे बिहार की जनता मिलकर सत्ता से बाहर करेगी। विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के चुनाव को लेकर अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।
वीआईपी प्रमुख ने आज खगड़िया में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि महाभारत का एकलव्य बनना उन्हें मंजूर नहीं। उन्होंने कहा कि अगर वे धनुरधर बनें हैं तो लक्ष्य भी साधेंगे। उन्होंने एनडीए पर पूरे अतिपिछड़ा समाज के लोगों के दुर्दशा की स्थिति में धकेलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पिछड़ों के नाम पर वोट लेकर सत्ता सुख भोगने वाले आज निषाद समाज की सुध नहीं ले रहे है।
उन्होंने यह भी कहा कि महाभारत का एकलव्य बनना उन्हें मंजूर नहीं। उन्होंने कहा कि अगर वे धनुर्धर बनें हैं तो लक्ष्य भी साधेंगे। उन्होंने मतदाताओं से भी एकलव्य नहीं बनने का आह्वान करते हुए कहा कि अगर समर्पण भाव से धनुर्धारी बनें तो किसी गुरु को अंगूठा काटकर देने की जरूरत नहीं।
उन्होंने मतदाताओं को सावधान करते हुए कहा कि इस चुनाव में एकलव्य नहीं अर्जुन बनने की जरूरत है जिससे निषादों की हित करने वालों के लिए सत्ता पर लक्ष्य साधा जाए। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को अपने बलबूते सरकार बनाओ और अधिकार पाओ का संकल्प दिलाया।
