ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट Bihar Teacher News : ऑनलाइन हाजिरी का खेल पकड़ में आया, 19 शिक्षक पकड़े गए, कई का वेतन रुका; पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर क्या लेंगे आप… 1 किलो आम या लग्जरी बाइक? जानिए इस ‘लाल सोने’ की कीमत जिसे जानकर हर कोई दंग रह जाएगा!
26-Feb-2022 02:08 PM
KHAGARIA : खगड़िया में रेलवे लाइन के पास दो जिंदा बम मिलने से हड़कंप मच गया है. बखरी रेलवे लाइन के किनारे जलकुंभी में दोनों जिंदा बम मिले हैं. अभी दो दिन पहले ही बखरी बस स्टेंड के पास बम फटने से 12 लोग घायल हो गये थे. रेलवे लाइन के पास बम मिलने की सूचना पर एटीएस की टीम वहां पहुंची और जांच में जुट गई. बम मिलने की सूचना पर स्थानीय लोगों में दहशत है.
इधर, दो दिन पहले बस स्टैंड के पास हुए सीरियल ब्लास्ट को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है. टॉउन थाना में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज है. सतीश सदा, चंदन सदा और गोविंद सदा पर FIR किया गया है. 24 फरवरी को धमाके में 14 लोग घायल हुए थे. ATS, बम निरोधक दस्ता और FSL की जांच जारी है.
बम निरोधक दस्ता और एफएसएल की टीम को भागलपुर और जमालपुर से बुलाया गया है. घटनास्थल पर जिले के डीएम और एसपी कैंप किए हुए हैं. इधर घटना के बारे में जानकारी देते हुए जिले के डीएम डॉक्टर आलोक रंजन घोष ने कहा कि जख्मी लोग कचरा बीनने का काम करते हैं, कचरा बीनने के दौरान विस्फोटक सामान घर आ गया.
डीएम डॉक्टर आलोक रंजन घोष के मुताबिक, इस दौरान चार बार धमाका हुआ है, जिसमें 12 लोग जख्मी हुए हैं, रेलवे ट्रैक पर भी धमाके का निशान मिला है, बम निरोधक दस्ते के जांच के बाद ही बम के बारे में कुछ कहा जा सकता है. फिलहाल खगड़िया और आसपास के जिलों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. फिर भी आज रेलवे लाइन के पास जिंदा बम मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गये हैं.
