हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
13-Jan-2022 07:29 AM
SASARAM : फर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर हुआ है। रोहतास जिले में बीजेपी नेता की पिटाई करने वाले दारोगा को सस्पेंड कर दिया गया है। अकोढ़ी गोला थाना परिसर में एक हफ्ते पहले बीजेपी नेता शशि शेखर कि पुलिसकर्मियों ने पिटाई कर दी थी। इस मामले में शशि शेखर की तरफ से लिखित शिकायत की गई थी। फर्स्ट बिहार ने इस खबर को प्रमुखता के साथ से चलाया था। बीजेपी नेता ने फर्स्ट बिहार को भी अपने साथ हुए घटनाक्रम के बारे में पूरी जानकारी दी थी और अब इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिले के एसपी आशीष कुमार भारती ने आरोपी दारोगा धनंजय सिंह को निलंबित कर दिया है।
दरअसल बीजेपी के डेहरी नगर के उपाध्यक्ष शशि शेखर किसी फरियादी के साथ रोहतास जिले के अकोढ़ीगोला थाने में गये थे. पुलिस फरियादी की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही थी. बीजेपी के उपाध्यक्ष उसकी पैरवी करने गये थे. वहां पुलिस ने शशि शेखर से परिचय पूछा. जैसे ही ये बताया गया कि वे बीजेपी के नगर उपाध्यक्ष हैं. वैसे ही पुलिस उन पर टूट पड़ी. बीजेपी के नेता ने आरोप लगाया था कि थाना परिसर में पुलिस ने जबरदस्त तरीके से पीटा था।
थाने में अपने पार्टी पदाधिकारी की दुर्दशा के बाद बीजेपी के नेताओं ने जिले के पुलिस अधिकारियों से इसकी शिकायत की थी। लेकिन किसी के द्वारा कोई नोटिस नहीं लिया गया. लिहाजा बीजेपी के नेता-कार्यकर्ताओं में आक्रोश गहरा रहा था. मंगलवार को भाजपा की जिलास्तरीय आपात बैठक पूर्व विधायक सत्यनारायण सिंह के आवास पर बुलायी गयी। बैठक में प्रस्ताव पारित कर पुलिस की हरकत की निंदा करते हुए शर्मनाक बताया गया. बीजेपी कार्यकर्ता आक्रोशित थे कि उनकी पार्टी के नेता ने थानेदार को अपना परिचय दिया और उसके बाद उनकी थाना परिसर में जमकर पिटाई कर दी गयी. इसकी जानकारी बीजेपी के प्रदेश नेतृत्व को भी दी गयी और अब इस मामले में आरोपी दारोगा को निलंबित कर दिया गया है।