ब्रेकिंग न्यूज़

घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश

केरल में भूस्खलन की घटना के बाद पीड़ित परिवार से मिले चिराग पासवान, हरसंभव मदद का दिलाया भरोसा

03-Aug-2024 07:32 PM

By First Bihar

VAISHALI: 30 जुलाई को केरल के वायनाड में भूस्खलन की घटना में 308 लोगों की मौत हो गयी थी। कई लोग अभी भी लापता हैं। मृत एवं लापता लोगों के परिजनों से मिलने के लिए केंद्रीय मंत्री सह लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान आज वैशाली के मोहम्मदपुर पोझा गांव पहुंचे जहां पीड़ित परिवारों से मिले और सांत्वना दी। वही पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद भी चिराग पासवान ने की और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।


केंद्रीय मंत्री सह लोजपा (रा) सुप्रीमो चिराग पासवान ने केरल के वायनाड में हुए भूस्खलन में मृत, लापता एवं घायल लोगों के परिजनों से शनिवार को मिलने उनके गांव मोहमदपुर पोझा पहुंचे जहां इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। मृतक फूल कुमारी देवी, लापता विजनेश पासवान एवं घायल अरुण पासवान के घर जाकर उनके परिजनों से मिले और आर्थिक मदद भी की। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस दुख के घड़ी में हम सभी पीड़ित परिवार के साथ है। सरकार हर सम्भव सहायता करेगी।


 वायनाड से भी जानकारी लिया जा रहा है। वहां इलाजरत मरीज को कोई परेशानी नहीं हो इसकी व्यवस्था की गयी है। वहां के सरकार से भी बात किया गया है। जो इस दुर्घटना में जान गवां चुके हैं उन्हें तो वापस नहीं लाया जा सकता है, लेकिन जो घायल हैं उन्हें  इलाज में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। चिराग पासवान ने मृतक फूल कुमारी देवी के परिजन माला देवी, लापता विजनेश की पत्नी मछिया देवी से मिले। फूटफूट कर रो रही महिलाओं को ढांढस बढ़ाते हुए चिराग पासवान ने कहा कि कुदरत के आगे हमलोग बेबस है। इसके कहर से चाहकर भी कोई बच नहीं सकता। 


बताते चलें कि बीते सोमवार को केरल के वायनाड में हुए भूस्खलन में सैंकड़ों लोग की मौत हो गई थी। जिसमें गोरौल के मोहम्मदपुर पोझा गांव निवासी फुल कुमारी देवी की भी मौत हो गयी थी। उपिंदर पासवान, अरुण पासवान घायल हो गया वहीं बिजनेस पासवान अभी भी लापता है। स्थानीय लोगों ने चिराग पासवान से यह शिकायत किया कि कोई भी पदाधिकारी हो या अधिकारी गांव में आकर उनकी सुध तक लेना मुनासिब नहीं समझा। लोगों में अधिकारियों के प्रति गुस्सा देखने को मिला। 


लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास ने अपने एक्स अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी। बताया कि विगत दिनों पूर्व केरल के वायनाड में भूस्खलन में हाजीपुर लोकसभा अंतर्गत जंदाहा निवासी श्री रंजीत पासवान जी एवं श्री साधु पासवान जी लापता हो गए थे। आज राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री श्री @iChiragPaswan जी उनके परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी ।


news imagenews imagenews imagenews image

news image