ब्रेकिंग न्यूज़

gold tagging rule : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा झटका! सरकार बदलने जा रही नियम, अब यह कोड होगा अनिवार्य बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचा डायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा Bihar Weather : बिहार में मौसम का बदला मिजाज: 7 से 9 अप्रैल तक तेज हवा, बारिश और वज्रपात की चेतावनी, कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट BIHAR TEACHER NEWS : BPSC शिक्षकों की नौकरी पर संकट! जांच में बड़ा खुलासा, इतने लोगों का सेवा होगा समाप्त; शिक्षा माफिया के नेटवर्क का भी खुलेगा राज बिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े CSP केंद्र में घुसकर की लूटपाट, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंग Bihar News : सड़क पर बवाल! बाइक टकराते ही भिड़े दो पक्ष, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी बिहार में पुलिस एनकाउंटर: अपराधी और STF के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; सोना लूटकांड से जुड़ सकते हैं तार Bihar Transport News: भ्रष्ट ESI-MVI की पोल खुलने के बाद बैचेन हो उठा परिवहन विभाग ! मोतिहारी-भोजपुर के बाद गोपालगंज में वसूली गैंग पर जबरदस्त प्रहार...

Home / news / केंद्रीय टीम के समक्ष सरकार ने रखी क्षतिपूर्ति की मांग, बिहार में बाढ़...

केंद्रीय टीम के समक्ष सरकार ने रखी क्षतिपूर्ति की मांग, बिहार में बाढ़ से 3763.85 करोड़ का हुआ नुकसान

06-Sep-2021 07:15 PM

PATNA: बिहार में बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन केंद्रीय टीम कर रही है। दो दिवसीय दौरे पर आई केंद्रीय टीम के समक्ष बिहार सरकार ने अपनी मांगे रखी है। बाढ़ से हुई क्षति के आकलन का विस्तृत ब्यौरा दिया सरकार ने केन्द्रीय टीम को देते हुए क्षतिपूर्ति की मांग की। बाढ़ से अबतक कुल 3763.85 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।


सबसे अधिक नुकसान जल संसाधन विभाग को हुआ है। बाढ़ में 1469.99 करोड़ खर्च से निर्मित बांध बह गए हैं। बिहार में आई बाढ़ से राज्य की 20 लाख की आबादी प्रभावित हुई है। जिसका आकलन केंद्रीय टीम करेगी। आज पहले दिन राज्य सरकार ने केंद्रीय टीम के समक्ष बाढ़ से हुए नुकसान का ब्यौरा रखा। 


बिहार सरकार ने केंद्र सरकार को जो ब्यौरा दिया उसके तहत 26 जिलों में बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। बाढ़ से अब तक राज्य सरकार को 3763.85 करोड़ का नुकसान हो चुका है। आपदा प्रबंधन विभाग ने बाढ़ राहत पर अबतक 1168.69 करोड़ खर्च किए हैं। राज्य की 20 लाख की आबादी बाढ़ से प्रभावित है। 


बाढ़ की वजह से 1469.99 करोड़ रुपये के बांध पानी में बह गये। 234.70 करोड़ की बनी ग्रामीण सड़कें भी पानी के बहाव में बह गयी। इससे पथ  निर्माण विभाग को 203.14 करोड़ का नुकसान हुआ तो वही किसानों को भी भारी नुकसान हुआ है। कृषि विभाग को 661.16 करोड़ का नुकसान हुआ है। वही ऊर्जा विभाग को 14.37 करोड़, पीएचईडी विभाग को 7.66 करोड़, पशुपालन विभाग को 4 करोड़ का नुकसान हुआ है। वही आपदा प्रबंधन विभाग ने बाढ़ राहत कार्य पर 1168.69 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। 


गौरतलब हो कि कई जिलों में बाढ़ से घर बर्बाद हो गए तो कहीं हजारों एकड़ में लगी फसल ही डूब गई। इसे देखते हुए बिहार में बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए केंद्रीय टीम दो दिवसीय दौरे पर आज बिहार पहुंची है। केंद्रीय टीम से पहले बिहार सरकार ने अपने स्तर से बिहार को बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करवाया है। 


बिहार के कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक बिहार में बाढ़ की वजह से कई जिले प्रभावित हुए हैं। लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी सर्वेक्षण कर रहे थे। कई जगहों पर लोगों ने तो रोते हुए मुख्यमंत्री को अपनी समस्या सुनाई थी। लगातार विपक्ष भी सरकार पर सवाल खड़े कर रहा था। अब केंद्रीय टीम के दौरे और रिपोर्ट के बाद यह साफ होगा कि आखिर बिहार में बाढ़ की तबाही से कितने का नुकसान हुआ है।


गौरतलब हो कि नेपाल में एक बार फिर शुरू भारी बारिश के कारण वहां से बिहार आ रहीं नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है. इसे देखते हुए जल संसाधन विभाग ने उत्तर बिहार के सभी जिलों को हाई अलर्ट कर दिया है. जल संसाधन विभाग ने खासकर मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, वैशाली, पूर्वी चंपारण और पश्चिम चंपारण जिलों में तटबंधों की निगरानी का आदेश दिया है.


उत्‍तर बिहार के साथ-साथ सीमांचल और पूर्वी बिहार में भी नदियां उफाना रहीं हैं. भागलपुर और मुंगेर में गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है. पूरे बिहार की बात करें तो गंडक, कोसी, बागमती, बूढ़ी गंडक, कमला बलान, गंगा, महानंदा नदी सहित 10 प्रमुख नदियां अभी भी कई जगह खतरे के निशान के ऊपर हैं और बाढ़ के पानी में डूबकर अभी तक 53 लोगों की मौत की सूचना मिल चुकी है। आकलन में लगभग चार हजार करोड़ का नुकसान बिहार को बाढ़ से हुआ है जिसकी रिपोर्ट बिहार केंद्र को भेजेगी।