ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
08-Sep-2021 09:16 PM
DESK: बिहार की अर्थव्यवस्था से जुड़ी यह बड़ी खबर दिल्ली से आ रही हैं। केंद्रीय खान मंत्रालय ने बिहार को खनन की इजाजत दे दी है। ऐसे में इससे बिहार की अर्थव्यस्था बेहतर तरीके से पटरी पर आने की उम्मीद जगी है। केंद्रीय खान मंत्रालय ने बिहार को कुल 4 खनन ब्लॉक आवंटित किया है।
ये ब्लॉक औरंगाबाद, गया और रोहतास के अंतर्गत है। बिहार के खनन मंत्री जनक राम ने इसे लेकर खुशी जतायी है। उन्होंने कहा कि ब्लॉक मिलने से बिहार में रोजगार के मौके बढ़ेंगे। औरंगाबाद और गया में पोटाश का भंडार है वही रोहतास में क्रोमियम और निकेल का भंडार है। खान मंत्रालय की ओर से दिल्ली में केंद्रीय मंत्री ने चार खनन ब्लॉक बिहार को सौंपा है।
खान मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वाधान में unlocking potential of mineral exploration की नई दिल्ली में आयोजित बैठक में देश के कई राज्यों को ब्लॉक आवंटित किये गए। बिहार को कुल चार ब्लॉक आवंटित हुए है। ये ब्लॉक औरंगाबाद, गया, सासाराम जिलों के अंतर्गत है।
औरंगाबाद एवं गया जिले में पोटाश एवं सासाराम में क्रॉमियम और निकेल का भंडार है। जांच के बाद इसकी जानकारी मिली है। संसदीय कार्य,कोयला एवं खान मंत्री प्रल्लाद जोशी,भारत सरकार ने तीनों जिलों के चार ब्लॉक से सम्बंधित बुकलेट समर्पित किया। जिसे बिहार के खान एवं भूतत्त्व मंत्री जनक राम और हरजोत कौर, प्रधान सचिव ने प्राप्त किया है।
मंत्री जनक राम अपने संबोधन में यह कहा कि चारों ब्लॉक की नीलामी के लिए शीघ्र कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि इससे न सिर्फ प्रदेश में रोजगार का सृजन होगा बल्कि बिहार की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी।


