ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो...

Home / news / केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने किया खेती के लिए ड्रोन टेक्नॉलजी का डेमो...

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने किया खेती के लिए ड्रोन टेक्नॉलजी का डेमो प्रदर्शन, बोले.. कृषि के लिए ड्रोन का इस्तेमाल एक अच्छा मिसाल

25-Dec-2021 07:26 PM

BEGUSARAI : बेगुसराय में शनिवार को वनद्वार कोठी में केंद्रीय मंत्री और बेगुसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने ड्रोन टेक्नॉलजी का खेती में इस्तेमाल पर एक डेमो प्रदर्शित किया। इसके बाद उन्होंने प्रेस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज तकनीक का जमाना है। देश के प्रधानमंत्री ने एक तरफ प्राकृतिक खेती पर जोर दिया वही दूसरी तरफ इनोवेशन पर भी जोर दिया। कृषि में हम ड्रोन का इस्तेमाल फलदार पेड़ों में छिड़काव, नैनो फर्टिलाइजर्स या माइक्रोन्यूट्रिएंट्स में कर सकते हैं। आज हमने मल्टीप्लेक्स कंपनी जो बेंगलुरु का है उस मल्टीप्लेक्स कृषि में जो ड्रोन का उपयोग कर रहा था उन्हें बेगूसराय में पहली बार बिहार के धरती पर उपयोग किया जा रहा है।


इस मौके पर गिरिराज सिंह ने यह भी कहा कि मुझे खुशी है कि 60 से 70  दशक के इर्द-गिर्द हरित क्रांति आया। बिहार में बेगूसराय कृषि के लिए ड्रोन का उपयोग करेगा। ये एक अच्छा मिशाल है। उन्होंने बताया कि हम जीविका दीदी जो सेल्फ हेल्प ग्रुप की बहने हैं उन के माध्यम से ड्रोन का प्रयोग कर उनके खेतों में और गांव के खेतों में सेवा देने का काम किया जाएगा. इसके लिए रविवार को जीविका दीदियों को छोटे ड्रोन पर ट्रेनिंग दिलवाया जाएगा। गिरिराज सिंह ने कहा कि आने वाले दिनों में ये रोजगार का अवसर देगा। उन्होंने कहा कि जो दवा छिड़काव के लिए हम जाते हैं तो हमारी सांस पर और हमारे शरीर पर इसका असर पड़ता है। उससे पैसा भी बचेगा और समय भी बचेगा।


उन्होंने कहा कि इस तकनीक का उपयोग करके यहां से बैठे-बैठे किस प्लॉट में छिड़काव करना है, उसी प्लॉट में दवा का छिड़काव कर खाद बीज दाल सकते हैं। उन्होंने कहा कि बेगूसराय में आजीविका मिशन के दीदियों द्वारा ड्रोन  को उड़ाने का काम करवाया जाएगा। इसके लिए जीविका दीदी का हाथ उसपर बैठने लगा है। उन्होंने कहा कि गांव के किसान पहले कंप्यूटर नहीं चलाते थे। आज गांव के नौजवान कंप्यूटर पर हाथ चलाने लगे हैं। उसी तरह से मुझे खुशी है कि जीविका की दीदी खेती से जुड़ी हुई है। देश में दो करोड़ महिला खेती कर रही हैं और बेगूसराय में भी लगभग एक लाख से ऊपर महिला कृषि से जुड़ी हुई है।