ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका BIHAR NEWS : बिहार NDA के सभी सांसद और विधायक को आया बुलावा, आनन-फानन में पटना पहुंच रहे नेता; नीतीश के राज्यसभा जाने की चर्चा से तेज हुई हलचल Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर दिलचस्प लड़ाई, RJD के उम्मीदवार होंगे अमरेंद्र धारी सिंह BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चुप्पी, बोले- बिहार का मेरे जीवन में अलग स्थान BIHAR NEWS : नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ... मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा ...फैसला उनका, पार्टी भी उनकी ही बनाई हुई Bihar News : NH-27 पर सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत Nitish Kumar : पटना में बढ़ा सियासी तापमान: नीतीश के समर्थन में सड़क पर JDU कार्यकर्ता, पुलिस छावनी बना CM हाउस

केंद्रीय मंत्री आरके सिंह का जबरदस्त विरोध, लोगों ने काला झंडा दिखाया, गाड़ी के शीशे पर मारा हाथ

21-Oct-2020 05:12 PM

ARA :  बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए नेताओं का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब तक नीतीश सरकार के मंत्री का ही विरोध होता आ रहा था लेकिन अब मोदी कैबिनेट के मिनिस्टर का भी विरोध शुरू हो गया है. ताजा मामला भोजपुर जिले का है. जहां भाजपा सांसद और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह का जबरदस्त विरोध देखने को मिला है. उन्हें काला झंडा दिखाकर नाराज लोग मुर्दाबाद के नारे लगाए हैं. 




बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर नेता प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं. आरा के भाजपा सांसद और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह भी बीजेपी उम्मीदवारों के लिए चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं. लोगों से भाजपा उम्मीदवारों को वोट देने की अपील कर रहे हैं लेकिन कहीं न कहीं उनके खिलाफ नाराजगी देखने को मिल रही है.




भोजपुर जिले के बड़हरा में जब आरके सिंह चुनावी कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के साथ जा रहे थे. इस दौरान बड़हरा थाना इलाके के लौहर फरना गांव के पास लोगों ने उनका विरोध शुरू कर दिया. हाथों में काला झंडा लेकर भारी संख्या में मौजूद लोगों ने उनका जमकर विरोध किया और "आरके सिंह मुर्दाबाद" के नारे लगाए.


मोदी कैबिनेट के मंत्री आरके सिंह का न सिर्फ विरोध किया गया जबकि उनके काफिले के ऊपर हमला भी किया गया. जब लौहर फरना गांव से उनका काफिला गुजर रहा था तब उनके काफिले में शामिल कई गाड़ियों के शीशे पर हाथ भी मारा.