ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत

Home / news / केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन, 74 साल की उम्र में ली...

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन, 74 साल की उम्र में ली आखिरी सांसे, दिल्ली के एक अस्पताल में थे भर्ती

08-Oct-2020 08:38 PM

DELHI : बिहार को बड़ी क्षति हुई है. केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन हो गया है. वे कई दिनों से दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती थे. आज शाम उन्होंने आखिरी सांसे ली. चिराग पासवान ने ट्वीट कर उनके निधन की पुष्टि की है.


चिराग पासवान ने अपने ट्वीट में लिखा है
‘’पापा....अब आप इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन मुझे पता है आप जहां भी हैं हमेशा मेरे साथ हैं. Miss you Papa...’’ रामविलास पासवान के निधन के बाद बिहार के सियासी जगत के एक युग का अंत हो गया है. पिछले 22 अगस्त को केंद्रीय खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान को फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया गया था. उन्हें हृदय से संबंधित परेशानी को लेकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां कार्डियोलॉजी के विशेषज्ञ डॉ. अशोक सेठ के नेतृत्व में उनका इलाज चल रहा था.


इस बीच उनकी तबीयत बिगड़ी थी जिसके बाद उनके दिल की सर्जरी भी की गयी थी. 3 अक्टूबर को डॉक्टरों ने उनकी सर्जरी की थी. डॉक्टरों ने कहा था कि हालत में सुधार होने पर उनकी एक और सर्जरी की जायेगी. लेकिन तबीयत लगातार बिगड़ती गयी और आखिरकार आज शाम उन्होंने आखिरी सांसें ली.