गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
12-Aug-2020 06:46 PM
PATNA : क्वारंटाइन पीरियड खत्म करने के बाद केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद पटना दौरे पर आ रहे हैं. रविशंकर प्रसाद गुरुवार को पटना के सभी बड़े अस्पतालों का निरीक्षण करेंगे. पटना साहिब के सांसद होने के नाते रविशंकर प्रसाद सुबह 11 बजे पीएमसीएच पहुंचेंगे और वहां कोरोना के मरीजों के चल रहे इलाज का जायजा लेंगे.
इसके बाद रविशंकर प्रसाद एनएमसीएच जाएंगे और वहां भी कोविड-19 शिक्षण करेंगे. दोपहर 12 बजे रविशंकर प्रसाद पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉन्पलेक्स स्थित आइसोलेशन वार्ड जाएंगे और वहां के इंतजामों का जायजा लेंगे. रविशंकर प्रसाद हफ्ते भर पहले ही पटना आने वाले थे लेकिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संक्रमित पाए जाने के बाद वह को क्वारंटाइन में चले गए थे.
रविशंकर प्रसाद ने क्वारंटाइन की अवधि पूरी की और अब वह पटना दौरे पर आ रहे हैं. आपको बता दें कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए मोदी सरकार ने जिन मंत्रियों को अलग-अलग राज्यों की जिम्मेदारी सौंपी है. उसमें केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और रामविलास पासवान को बिहार का जिम्मा दिया गया है. रविशंकर प्रसाद पहली बार कोरोना काल में पटना पहुंच रहे हैं.