गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
10-Dec-2023 09:38 AM
By First Bihar
PATNA : मुख्यमंत्री सचिवालय के संवाद भवन में रविवार को होने वाली पूर्वी क्षेत्रीय बैठक और गृहमंत्री अमित शाह के आगमन को लेकर पटना पुलिस ने सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए हैं। ऐसे में कार्यक्रम स्थल के आसपास आम लोगों के वाहन नहीं जाएंगे। इस दौरान केवल उसमें शामिल होने वाले लोगों की गाड़ियों को ही उस इलाके से गुजरने की अनुमति होगी।
वहीं, रविवार को राजधानी के विभिन्न केंद्रों पर बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की ओर से शिक्षक नियुक्ति परीक्षा होने वाली है। ऐसे में अतिविशिष्ट अतिथियों के आगमन और उनका काफिला निकलने के दौरान जगह-जगह पर वाहनों का परिचालन रोका जा सकता है। ऐसे में परीक्षा देने आए छात्रों को केंद्र तक पहुंचने में परेशानी हो सकती है। हालांकि, नागरिकों और छात्रों को किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने कोई रूट प्लान नहीं बनाया है।
इसको लेकर ट्रैफिक एसपी पूरन कुमार झा ने दावा किया है कि आमजन को किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी। वीआइपी इलाके में सिर्फ बैठक से संबंधित अतिविशिष्ट लोग ही जाएंगे। सामान्य लोगों के वाहन इस क्षेत्र से नहीं जा सकेंगे। वीवीआइपी और वीआइपी के ठहरने वाले स्थान पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। पर्याप्त संख्या में पुलिस अधिकारियों व जवानों की प्रतिनियुक्ति की गई है।
आपको बताते चलें कि, एडीएम (विधि-व्यवस्था) हेमंत कुमार सिंह ने बताया कि पटना एयरपोर्ट से लेकर संवाद भवन, सर्किट हाउस, विभिन्न बड़े होटलों के पास सौ से अधिक दंडाधिकारियों को प्रतिनियुक्त की गई है। नवाचार पदाधिकारी के अनुसार, अलग-अलग जगह पर पुलिस बल के साथ दंडाधिकारी तैनात रहेंगे। साथ में लाठी बल को भी लगाया गया है।