गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
10-Dec-2023 01:47 PM
By VISHWAJIT ANAND
PATNA: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे को लेकर सियासत तेज हो गई है। विपक्षी दलों का कहना है कि भले ही शाह आ रहे हों लेकिन बिहार को इसका कोई फायदा नहीं मिलने वाला है। बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने शाह के दौरे को लेकर हो रही सियासत पर पलटवार किया है। सम्राट ने कहा है कि अमित शाह क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होने के लिए आ रहे हैं ना कि पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे हैं। कौन क्या बोलता है इससे मतलब नहीं है लेकिन वे बिहार के विकास के लिए जरूर आ रहे हैं। बिहार का जो एजेंडा है सरकार उसे बताए और जो उचित फोरम है उसपर अपनी बात को रखे।
वहीं शाह के दौरे से पहले जेडीयू द्वारा विशेष राज्य के दर्जा की मांग उठाने पर सम्राट ने कहा कि जब लालू प्रसाद सत्ता में थे तो उन्होंने ही विशेष दर्जे को समाप्त कराने का काम किया था। रघुराम राजन कमेटी जब बनी थी उस वक्त लालू प्रसाद केंद्र की यूपीए सरकार में सहयोगी थे। कांग्रेस पार्टी सत्ता में थी तब बिहार के प्रस्ताव को रिजेक्ट कर दिया था। नीतीश कुमार आज जिस चीज की मांग कर रहे हैं उसे आधिकारिक तौर पर कांग्रेस और राजद ने रद्द करने का काम किया था।
सम्राट ने कहा कि विशेष राज्य के दर्दा पर आरजेडी और कांग्रेस को बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। बिहार को विशेष दर्जा दिए जाने की मांग का बीजेपी पहले भी समर्थन कर रही थी, आज भी कर रही है और आगे भी करती रहेगी। तत्कालीन अटल बिहारी बाजपेयी की सरकार ने उस वक्त बिहार को चार हजार करोड़ रुपए का स्पेशल पैकेज दिया था जबकि नरेंद्र मोदी की सरकार ने बिहार के लिए एक लाख पैंसठ हजार करोड़ रुपए के बजट का अलग से प्रावधान किया।
उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार द्वारा इतनी मदद के बावजूद नीतीश कुमार आज भी कटोरा लेकर खड़ा हैं। दो लाख इकसठ हजार करोड़ के बजट में लगभग दो लाख करोड़ रुपया भारत सरकार देती है। नीतीश कुमार के पास तो महज 32 हजार करोड़ का ही बजट है। वह बी सबसे अधिक वैट वसूलने का काम नीतीश कुमार की सरकार कर रही है। देश में सबसे अधिक कहीं पेट्रोल और डीजल का दाम है तो वह बिहार में ही है।