ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / केंद्र की BJP सरकार पर मुकेश सहनी ने बोला हमला, कहा-सरकार की गलत...

केंद्र की BJP सरकार पर मुकेश सहनी ने बोला हमला, कहा-सरकार की गलत नीतियों के कारण जनता महंगाई से परेशान

17-May-2022 10:01 PM

PATNA: केंद्र की BJP सरकार पर विकासशील इंसान पार्टी यानि VIP सुप्रीमो व बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने बड़ा हमला बोला है। देश में बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र की बीजेपी सरकार पर मुकेश सहनी ने निशाना साधा है। मुकेश सहनी ने कहा है कि केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के कारण जनता महंगाई से परेशान है। मुकेश सहनी ने केंद्र सरकार को गरीब विरोधी बताया। 


बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने देश में बढ़ती मंहगाई को लेकर एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। सरकार की गलत नीतियों के कारण जनता महंगाई से परेशान है। आज देश में महंगाई अभूतपूर्व रूप से बढ़ गई है। आज गरीब के किचेन से आवश्यक सामग्रियां दूर हो गई है, लेकिन सरकार को इससे फर्क नहीं पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सरकार जनता की सुविधा का ख्याल रखने के लिए होती है, लेकिन आज सरकार टैक्स पर टैक्स लगाकर जनता की मुश्किल बढ़ा रही है।


उन्होंने कहा कि महंगाई दर बीते एक सालों से ज्यादा समय से लगातार दहाई के आंकड़ें में है। एक साल पहले थोक महंगाई दर 10.74 फीसदी पर था, जबकि फरवरी 2022 में थोक मूल्य सूचकांक आधारित महंगाई दर 13.11 फीसदी रहा था। थोक महंगाई दर का पिछले पांच महीने का ये उच्चतम स्तर है। जनवरी 2022 में महंगाई दर 12.96 फीसदी रही थी। अप्रैल महीने में खाद्य वस्तुओं की महंगाई दर 8.35 फीसदी रहा है जो मार्च 2022 में ये 8.06 फीसदी पर था। 


वहीं वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति का कहना है कि जिस तरीके से देश में बेरोजगारी बढ़ रही है उसी रफ्तार में महंगाई भी बढ़ रही है। इसे देखकर ऐसा लगता है दोनों में आगे बढ़ने की होड़ मची हुई है। लेकिन सरकार है कि इन दोनों मुद्दों पर बात ही नहीं करती। उन्होंने कहा कि गरीब जनता अब महंगाई से परेशान नहीं त्रस्त हो चुकी है। महंगाई ने लोगों की कमर तोड़कर रख दी है। महंगाई और बेरोजगारी से लोग काफी परेशान हैं।