मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
20-Jun-2023 04:10 PM
By First Bihar
BETTIAH: केले के पेड़ पर बैठे तेंदुए को काफी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने पकड़ा। पश्चिम चंपारण के नौतन थाना क्षेत्र में केला के पेड़ पर बैठे तेंदुए को देखकर जमुनिया गांव के लोग काफी दहशत में हो गये। पंचायत के मुखिया ने वन विभाग और लोकल पुलिस को इस बात की जानकारी दी। सूचना मिलते के बाद काफी मशक्कत से तेंदूए को पकड़ा जा सका। वन विभाग के अधिकारी तेन्दुए को पकड़कर अपने साथ ले गये हैं।
नौतन अंचल क्षेत्र के जमुनिया पंचायत के वार्ड नंबर दस में ग्राम कचहरी के सरपंच कैमूल्लाह अंसारी के बगीचे में एक केला के पेड़ पर तेंदुआ बैठा हुआ था। तेंदुए ने इस दौरान किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया। बागीचे में इस दौरान बच्चे खेल रहे थे तभी उनकी नजर केले के पेड़ पर बैठे तेंदूए पर गई। तेंदुए को देखते ही बच्चे शोर मचाने लगे। बच्चों की शोर को सुनते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गयी।
तेंदुए के होने की सूचना मिलने से ग्रामीण काफी सहम गये। पंचायत के मुखिया बंसत साह ने इसकी सूचना वन विभाग और पुलिस अधिकारी को दी। केले के पेड़ पर तेंदुए को देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ गई। वन विभाग की टीम ने लोकल पुलिस और ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद तेंदुए को पकड़ा। वन विभाग के अधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंचे और तेन्दुए को पकड़ अपने साथ ले गये।

