ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / जानिए कौन हैं शीला मंडल, नीतीश कैबिनेट में मिली है जगह, इंजीनियर हैं...

जानिए कौन हैं शीला मंडल, नीतीश कैबिनेट में मिली है जगह, इंजीनियर हैं पति

16-Nov-2020 01:16 PM

By Ganesh Samrat

PATNA : नीतीश कुमार आज सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं. शाम 4.30 बजे नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. नीतीश कुमार के साथ ही दो डिप्टी सीएम और कई मंत्री शपथ लेंगे. 

नीतीश कैबिनेट में कौन से चेहरे शामिल होंगे इस पर लगभग फैसला हो गया है. इस बार की कैबिनेट में कई नई चेहरों को जगह मिली है. इन सब में एक नाम जदयू एमएलए शीला मंडल का भी हैं. शीला मंडल ने आज फर्स्ट बिहार से खास बातचीत में कहा कि उन्हें फोन आया है और शपथग्रहण समारोह के लिए बुलाया गया है. खुशी जताते हुए शीला मंडल ने कहा कि जो भी दायित्व उन्हें नीतीश कुमार द्वारा दिया जाएगा उसपर वो खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी. उन्होंने कहा नीतीश कुमार के सात निश्चय पार्ट 2 को पूरा करने का काम करेंगी.

शीला मंडल मधुबनी के फुलपरास विधानसभा सीट से चुनाव जीत कर आई हैं. शीला मंडल ने कांग्रेस के उम्मीदवार कृपानाथ पाठक को 10966 वोटों से हरा कर जीत दर्ज किया है. शीला मंडल पोस्ट ग्रैजुएट हैं और उनके पति इंजीनियर हैं. बता दें कि  मधुबनी संसदीय क्षेत्र की 10 विधानसभा सीटों में से फुलपरास सीट भी एक है. यहां से जनता दल यूनाइटेड से गुलजार देवी मौजूदा विधायक हैं. साल 2015 के चुनाव में बीजेपी के रामसुंदर यादव को 13 हजार 415 वोटों से हराकर जेडीयू की गुलजार देवी ने जीत दर्ज की थी.  लेकिन इस बार पार्टी ने शीला मंडल को टिकट दिया था.