ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

कौमी एकता की मिसाल: हिन्दू होकर 10 साल से रख रहा रोजा, मुस्लिम भाइयों के साथ इफ्तार भी करता है गया का अमरदीप सिन्हा

01-Apr-2024 02:59 PM

By First Bihar

GAYA: मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना..गया जिले के एक हिन्दू युवक अमरजीत सिन्हा ने कौमी एकता की मिसाल कायम किया है। रमजान के पावन महीने में  हिंदू होकर वो 10 साल से रोजा रखता है और तीन वक्त का नमाज अदा करता है। वही हर शाम मुस्लिम भाईयों के साथ रोजा खोलता है और साथ बैठकर इफ्तार भी करता है। 


हिंदू-मुस्लिम भाईचारे का बेहतरीन उदाहरण बिहार के गया से सामने आया है। जहां दोनों समुदायों के लोगों को भाईचारे के साथ रहने की प्रेरणा देता है। गया के महारानी रोड निवासी अमरदीप कुमार सिन्हा हिंदू होते हुए भी पिछले 10 साल से रमजान में रोजा रखते आ रहे हैं। अमरदीप सिन्हा तीन वक्त का नमाज भी अदा करता हैं। अमरदीप पूरी श्रद्धा से इबादत करता हैं और शाम में इफ्तार भी करता है।


 रोजा करने के पीछे भी एक कहानी है वो यह कि एक बार मुसीबत के समय में कुछ मुस्लिम दोस्तों ने उसे रोजा रखने की सलाह दी थी। जिसे मानकर रमजान में वो रोजा रखने लगा। ऐसा कर वह पूरे देश में अमन चैन और भाईचारा बनाए रखने के लिए खुद से दुआ करता है और उनकी दुआ भी खुदा ने कबूल की। इसके बाद अमरदीप कुमार लगातार10 सालों से रोजा रख रहा है। 


इसमें परिवार और दोस्त भी पूरा साथ देते हैं। इसके साथ ही साथ वह हिंदू त्यौहार को भी उतनी ही श्रद्धा के साथ मनाता हैं। हाल ही में नवरात्र भी मनाया और रमजान में रोजा भी कर रहा है। उनके मुस्लिम दोस्त शहजाद अंसारी ने बताया कि हिंदू-मुस्लिम भाईचारे को बढ़ावा देने वाली यह बात है। 


हिंदू होते हुए भी रोजा रखकर अमरदीप ने पूरे देश में मिसाल कायम किया है। शायद यह पहला हिन्दू होगा जो रमजान में रोजा रखकर पूरे देश  के लिए अमन चैन की दुआएं मांग रहा है। यह देश के लिए गर्व की बात है उन्होंने कहा कि हिंदू और मुस्लिम का यह अनूठा मिसाल है इससे पूरे देश में भाईचारे का संदेश जाता है इसी तरह से पूरे देश में अमन चैन बना रहे वो भी अल्लाह से गुजारिश करता है।ो