ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / नीतीश बोले.. कुछ लोग चुनाव में सिर्फ जुबान चला रहे हैं, लेकिन जब...

नीतीश बोले.. कुछ लोग चुनाव में सिर्फ जुबान चला रहे हैं, लेकिन जब मौका मिला तो काम नहीं किया

05-Nov-2020 11:47 AM

KATIHAR: चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कटिहार में सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि सिर्फ कुछ लोग काम नहीं जुबान चलाते थे, उनको सिर्फ जुबान ही चलाना आता है. लेकिन हमलोग तो सिर्फ काम कर भरोसा करते हैं. सभी समाज के लिए काम करते हैं. आपने अवसर दिया तो मैंने काम कर दिखाया है. 



जंगलराज में नहीं होता था विकास

नीतीश कुमार ने कहा कि पहले क्या हाल था और अब क्या हाल है सभी लोग देख चुके हैं. जंगलराज में शाम को लोग डर से निकल नहीं पाते थे. जंगलराज में कोई विकास का काम नहीं होता था. लोग डर के साए में जीते थे. लेकिन जब काम करने का मौका मिला तो बिहार में क्राइम कंट्रोल हो गया. बिहार क्राइम कंट्रोल के मामले में देश में 23वें नंबर पर आ गया है. कुछ लोग गड़बड़ करने वाले होते हैं. 

कोई इलाका विकास से वंचित नहीं

नीतीश कुमार ने कहा कि 2005 पर जब न्याय यात्रा पर निकले थे तो लोगों से कहा था कि जब आपलोग काम करने का मौका देंगे तो बिहार के लिए काम करेंगे. आज कोई इलाका विकास से वंचित नहीं है. जिस इलाके में बाढ़ आता था वहां पर कुछ नहीं होता था. लेकिन अब जो भी नुकसान होता है उसको ठीक किया जाता है. स्कूल और हॉस्पिटल में की स्थिति बदली. 


महिलाओं को दिया सम्मान

नीतीश कुमार ने कहा कि अगर समाज को आगे बढ़ना है तो महिलाओं को सम्मान देना होगा. हमने पंचायत चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया. जब महिलाएं आगे बढ़ेगी तभी ही समाज आगे बढ़ेगा. लड़कियों को परिजन पैसे के अभाव में स्कूल नहीं भेजते थे. जिसके बाद मैंने साइकिल योजना शुरू किया. लड़कियों को ड्रेस दिया. जिसके बाद लड़कियां स्कूल जाने लगी.