ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / लॉकडाउन में बाहर से शटर बंद, अंदर बेच रहे थे कपड़ा: पुलिस ने...

लॉकडाउन में बाहर से शटर बंद, अंदर बेच रहे थे कपड़ा: पुलिस ने दुकानदार- ग्राहकों का लात-घूंसे से इलाज कर 14 को गिरफ्तार किया

07-May-2021 06:40 AM

KATIHAR : महामारी के इस दौर में भी सरकारी आदेश का उल्लंघन कर खुद के साथ दूसरों की भी जान जोखिम डाल रहे लोगों की पुलिस ने अच्छा इलाज किया. कटिहार में दुकान का शटर गिरा कर अंदर कपड़ा और जूता बेच रहे दुकानदारों के साथ साथ खरीददारों की पुलिस ने जमकर कुटाई की. ऐसे 14 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है. उनके खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की गयी है.

कटिहार के बडा बाजार में हो रहा था खेल

बिहार सरकार के निर्देश के मुताबिक पूरे सूबे में लॉकडाउन लागू है. सुबह में जरूरी सामान की दुकानों को खोलने का निर्देश है. लेकिन कटिहार के बड़ा बाजार में अलग ही खेल चल रहा था. कई दुकानदारों ने आगे से शटर बंद कर दिया था लेकिन अंदर में कारोबार जारी था. पिछले दरवाजे से ग्राहकों को दुकान के अंदर घुसाया जा रहा था औऱ उन्हे सामान बेचा जा रहा था.

गुरूवार की शाम पुलिस को बड़ा बाजार में चल रहे इस खेल की जानकारी मिली. कई थानों की पुलिस टीम ने एक साथ बड़ा बाजार में छापेमारी की. इसमें लगभग डेढ़ दर्जन दुकानों में कारोबार चालू होने का मामला पकड़ा गया. पुलिस ने दुकानों में घुसकर दुकानदारों के साथ साथ खरीददारों की भी जमकर खातिरदारी की. हालांकि पुलिस को देखते ही दुकानदार औऱ खरीददार दोनों भागने लगे लेकिन जो भी पकड में आये उनकी पुलिस जवानों ने जमकर खातिरदारी की. 

14 गिरफ्तार 

कटिहार पुलिस ने बताया कि लॉक़डाउन के निर्देश का उल्लंघन करने के आरोप में 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. कटिहार नगर थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान भी दुकानें खोलने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कपड़े औऱ जूते चप्पल की दुकानों पर छापेमारी की थी. इसमें 14 लोग पकड़े गये हैं. सबों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है.