ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना

Home / news / किसी और की पत्नी के साथ उस हालत में मिला भाजपा नेता, बंद...

किसी और की पत्नी के साथ उस हालत में मिला भाजपा नेता, बंद कमरे में गलत काम करते पकड़े गए दोनों, वीडियो वायरल

31-Oct-2020 03:42 PM

By Tahsin Ali

KATIHAR :  बिहार विधानसभा चुनाव के बीच एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल भारतीय जनता पार्टी का एक नेता एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में गलत काम करते हुए पकड़ा गया है. किसी गैर मर्द की पत्नी के साथ गलत अवस्था में पकड़े जाने के बाद काफी बवाल हो गया है. लोगों ने आरोपी भाजपा नेता की काफी पिटाई की है, जिसका वीडियो भी सामने आया है. घटना सामने आने के बाद कटिहार पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


मामला बिहार के कटिहार जिले का है, जहां आजमनगर थाना क्षेत्र के धूमनगर गांव में लोगों ने भारतीय जनता पार्टी के एक नेता की जमकर पिटाई की. इस घटना का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला को भी पिटते हुए देखा जा रहा है. बताया जा रहा है कि वीडियो में पिट रहा शख्स भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का युवा प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद मिनहाज आलम है, जो किसी महिला के साथ अवैध संबंध बना रहा था. 


भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के युवा प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद मिनहाज आलम की पिटाई का मामला पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है. बताया जा रहा है कि मोहम्मद मिनहाज आलम जब किसी महिला के साथ अवैध संबंध बना रहा था तभी उस महिला के ससुर ने दोनों को बंद कमरे में गलत काम करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया. 


महिला के ससुर ने बताया कि उसे पहले से ही शक था. जिसके बाद उसने दोनों को रंगेहाथ पकड़ा. उन्होंने कहा कि पकडे जाने के बाद बीजेपी नेता ने भागने की कोशिश भी नहीं की क्योंकि उन्होंने उसे उसके गले में लगे गमछे को मजबूती के साथ पकड़ा था. इतने में स्थानीय लोगों की भी भीड़ जमा गई. 


जब यह मामला पंचायत तक पहुंचा तो और भी बवाल हो गया. घटना की सूचना पुलिस को दिए बगैर भरी पंचायत में भाजपा नेता और महिला की पिटाई की जाने लगी. पंचायत में मौजूद कुछ लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया, जिसे बाद में सोशल मीडिया में वायरल कर दिया गया. वायरल वीडियो में साफ़ तौर पर यह देखा जा रहा है कि किस तरह हाथ-पैर बांधकर भाजपा नेता की पिटाई की जा रही है. 


यह मामला सामने आने के बाद कटिहार पुलिस घटना की छानबीन कर रही है. वहीं दूसरी ओर आरोपी भाजपा नेता मोहम्मद मिनहाज आलम का कहना है कि उन्हें एक साजिश के तहत फंसाया जा रहा है.