ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / ‘कठपुतली हैं मांझी’, पहले लालू के इशारे पर नाचे अब नीतीश के इशारे...

‘कठपुतली हैं मांझी’, पहले लालू के इशारे पर नाचे अब नीतीश के इशारे पर चलेंगे’

03-Sep-2020 02:06 PM

PATNA: कल बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने एनडीए में जाने का एलान कर दिया। मांझी के इस फैसले पर उनकी पार्टी के कई नेताओं ने असहमति जतायी। मांझी की पार्टी से नालंदा से लोकसभा का चुनाव लड़े अशोक आजाद और औरंगाबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने वाले जेडीयू के पूर्व एमएलसी और हम के कार्यकारी अध्यक्ष उपेन्द्र प्रसाद ने बगावत कर दी और कहा कि हम एनडीए के साथ नहीं जाएंगे। इसके बाद ‘हम’ ने इन दोनों बागी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई, उन्हें यह कहते हुए पार्टी से निष्कासित कर दिया कि ये लोग लालू के एजेंट की भूमिका में थे और लालू के कहने पर हीं ‘हम’ ने उन्हें टिकट दिया था।

 इस बयान पर आरजेडी ने पलटवार किया है और पूर्व सीएम जीतन राम मांझी को कठपुतली बता दिया है। आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि जब वे एनडीए में थे तो उनका टिकट पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार बांट रहे थे। महागठबंधन में आए तो कहा कि लालू के कहने पर टिकट बांटा अब जब फिर नीतीश कुमार के साथ गये हैं तो उन्हीं के इशारे पर टिकट बांटेंगे। लोकतंत्र में नेताओें की असली पतवार  जनता होती है मांझी की पतवार जनता ने पकड़ने से इनकार कर दिया। 



महागठबंधन ने लोकसभा चुनाव में मांझी के हाथों में पतवार थमायी लेकिन उन्होंने नाव डूबा दिया। अब एनडीए में गये हैं तो एनडीए की नाव डुबाएंगे। मांझी का अपना कोई वजूद नहीं है। 2015 में एनडीए के सवार पर रहते हुए चुनाव हार गये। एक बार फिर वे डूबने वाले नाव पर सवार हैं। हमने उनको खूब सम्मान दिया। उनके बेटे के विधानपार्षद बनाया। न वे नीतीश के हुए न हीं आरजेडी के हुए। राजनीति में धैर्य होना जरूरी है।