Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो
27-Nov-2023 12:58 PM
By First Bihar
HAJIPUR : कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान का ख़ास महत्व होता है। ऐसे में काफी दूर - दराज से लोग इसमें शामिल होते हैं। ऐसे में अब एक दिल दहलाने वाली खबर निकल कर समाने आ रही है। जहां गंगा स्नान के दौरान डूबने से दो लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद पुरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। यहां तीन दोस्त एक साथ नहाने के लिए गए थे। जसिमें दो लोगों की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा में गंगा स्नान करने गए दो दोस्तों की पानी में डूबने से सोमवार को मौत हो गई। तीन दोस्त एक साथ नहाने के लिए गए थे। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। दोनों के शव को बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। राघोपुर के गोपालपुर घाट की घटना है।
बताया जा रहा है कि, राघोपुर के गोपालपुर घाट के पास गंगा स्नान करने गए तीन दोस्त में से दो की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। दोनों के शव को बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घंटों बाद स्थानीय मछुआरों ने दोनों दोस्तों के शव को बाहर निकाला।दोनों दोस्त का शव निकलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
वहीं, एक साथ दो दोस्तों की हुई मौत से गांव में मातम पसर गया। एक लड़का मथुरा गांव के सुरेश दास का 25 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार है जबकि दूसरा बिंदेश्वर राय का 24 वर्षीय पुत्र मंजय कुमार है। घटना के संबंध में परिजनों और लोगों से जानकारी मिली कि मृतक मंजय कुमार और मनीष कुमार दोनों की अच्छी गहरी दोस्ती थी। दोनों की शादी की बात चल रही थी, लेकिन आज अचानक स्नान के दौरान नदी में डूबने से दोनों दोस्तों की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।