ब्रेकिंग न्यूज़

केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल

Home / news / कारोबारी की हत्या के बाद बेगूसराय में बवाल, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा

कारोबारी की हत्या के बाद बेगूसराय में बवाल, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा

16-Mar-2020 09:57 AM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI : बेगूसराय के बरौनी में कपड़ा कारोबारी की हत्या के बाद  स्थानीय लोगों में उबाल आ गया है. गुस्साए लोगों ने कारोबारी सौरभ की डेड बॉडी को सड़क पर रखकर जमकर हंगामा कर रहे हैं. 

सोमवार की सुबह से ही बरौनी के वाटिका चौक के पास सड़क जाम कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं. आक्रोशित स्थानीय लोग कारोबारी के हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग पर डटे हुए हैं. बरौनी बाजार की दुकानें भी पूरी तरह से बंद है. आक्रोशित लोगों का कहना है कि सिर्फ थानाध्यक्ष को निलंबित कर देने से समस्या का समाधान नहीं हो जाएगा.हत्यारे की तस्वीर सीसीटीवी फुटेज में कैद है. पुलिस उनके पहचान की भी बात कर रही है. तो जल्द से जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जाए.  

बता दें कि बाइक सवार बेखौफ तीन अपराधियों ने रविवार की शाम फुलवरिया थाना इलाके के बरौनी बाजार में शेखर ड्रेसेज के मालिक चंद्रभूषण साह एवं पुत्र सौरभ कुमार को दुकान में घुसकर गोलियों से भून डाला था. जिसमें कारोबारी के बेटे सौरभ की मौके पर ही मौत हो गई थी. वहीं चंद्रभूषण साह अभी भी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं.