ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
30-Mar-2021 08:40 AM
SASARAM : करणी सेना के उपाध्यक्ष की जान एक सड़क हादसे में चली गई। हादसा होली के दिन हुआ। सासाराम स्थित डेहरी-राजपुर रोड पर बिहारी बिगहा के पास एक पिकअप वैन और बाइक के बीच टक्कर हुई। बाइक पर सवार करणी सेना के उपाध्यक्ष अंबुज सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पिकअप वैन का ड्राइवर फरार हो गया। सड़क हादसे में करणी सेना के उपाध्यक्ष की मौत के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए।
सड़क हादसे के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और उन्होंने डेहरी-राजपुर सड़क को जाम कर दिया। सूचना मिलने के बाद डालमियानगर और अकोढ़ी गोला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची तो कुछ असामाजिक तत्वों ने पुलिस टीम पर भी पथराव कर दिया। इसके बाद किसी तरह आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया और तब जाकर जाम हटा।
22 साल के अंबुज सिंह अकोढ़ी गोला प्रखंड के बांक निवासी राजू सिंह के बेटे थे। वह करणी सेना के उपाध्यक्ष के तौर पर लोकप्रिय थे। होली के दिन वह डालमियानगर से होली खेलकर अपनी बाइक से घर जा रहे थे। इसी दौरान बिहारी बिगहा के पास तेज रफ्तार से आ रही एक पिकअप वैन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। घटनास्थल पर ही इस टक्कर के बाद अंबुज सिंह की मौत हो गई।