Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
07-Jul-2024 06:15 PM
By First Bihar
GAYA: गया के OTA सभागार में शहीद विक्रम बत्रा की 25 वीं पुण्यतिथि मनाई गयी। कारगिल युद्ध में शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा के 25वीं वर्षगांठ के मौके पर पिता और जुड़वा भाई विशाल बात्रा, विक्रम बत्रा शामिल हुए। गया ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी में 1999 में कारगिल युद्ध में शहीद हुए परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा के सर्वोच्च बलिदान की 25वीं वर्षगांठ मनाई गई।
इस दौरान गया ओटीए में 2 जुलाई से 7 जुलाई तक विभिन्न कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। इस दौरान ओटीए के विजय ऑडिटोरियम में विशेष व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विक्रम बत्रा अदम्य साहस और उनके की जीवनी के बारे में बताया गया।
इस कार्यक्रम के दौरान शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा के जुड़वा भाई विशाल बत्रा उनके पिता गिरधारी लाल बत्रा और 1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध के दौरान शहीद हुए स्वर्गीय द्वितीय लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल के भाई मुकेश खेत्रपाल और ऑपरेशन विजय के दौरान 13वीं बटालियन जम्मू और कश्मीर रायफल्स के तत्कालीन कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट जनरल योगेश कुमार जोशी ने कारगिल युद्ध के दौरान कैप्टन विक्रम बत्रा के अदम्य साहस की कहानी सुनाई।
जिसे सुनकर उपस्थित कैडेट्स के साथ अन्य लोगों ने दातों तले उंगलियां दबा ली। वही प्रोजेक्टर के माध्यम से कारगिल युद्ध के दृश्य को भी दिखाया गया जिसमें दिखाया गया कि किस तरह से विक्रम बत्रा अपने अन्य साथियों के साथ कैसे पहाड़ की ऊंची चोटी पर पहुंच कर दुश्मनों के दांत खट्टे किए और इस दौरान शहीद हो गए थे। उन्होंने काफी कम उम्र में ही काफी बड़ी उपलब्धि हासिल कर लिया था।
वही शहीद एवं परम चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा के पिता और जुड़वा भाई ने विक्रम बत्रा के जीवन के बारे में विस्तार से लोगों को बताया उन्होंने बताया कि किस तरह से विक्रम बत्रा फौज में शामिल हुए और दुश्मनों के दांत खट्टे किए थे।



