ब्रेकिंग न्यूज़

ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

काराकाट में पवन सिंह के रोड शो में उमड़ी भीड़ के बाद NDA ने लिया फैसला, उपेंद्र कुशवाहा के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे मनोज तिवारी

25-Apr-2024 04:06 PM

By RANJAN

ROHTAS: काराकाट लोकसभा क्षेत्र में भोजपुरी सिनेमा का पावर स्टार पवन सिंह की एंट्री के बाद अब चुनाव प्रचार के लिए एनडीए भोजपुरी गायक और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी को चुनाव प्रचार के लिए मैदान में उतारेगी। पवन सिंह के रोड शो में उमड़ी भारी भीड़ के बाद एनडीए ने यह फैसला लिया है।  


इस संबंध में एक सवाल के जवाब में काराकाट के एनडीए के प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि मनोज तिवारी भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं और ऐसे में वे चुनाव प्रचार के लिए काराकाट आ सकते हैं। बता दें की पवन सिंह ने मंगलवार को काराकाट में जबरदस्त रोड शो किया था। इसके बाद उन पर आचार संहिता के कई केस भी दर्ज हुए थे। 


भोजपुरी फिल्म अभिनेता के चुनाव मैदान में उतरने के सवाल पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति सामाजिक सरोकार से जुड़ा हुआ है तो उसका राजनीति में स्वागत है। लेकिन सिर्फ फिल्म अभिनेता हो जाने से समाज में समर्थन मिल जाए ऐसा संभव नहीं लगता है। उन्होंने कहा कि सांसद मनोज तिवारी सोशल गतिविधि से जुड़े हुए है और एनडीए के बड़े नेता भी हैं। ऐसे में वे सांसद मनोज तिवारी उनके पक्ष में चुनाव प्रचार करने काराकाट आ सकते हैं। खेसारी लाल यादव के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति विशेष के नाम को लेकर अलग-अलग जवाब देना संभव नहीं है।