पटना की निशिका श्री बनीं बिहार बोर्ड कॉमर्स की तीसरी टॉपर, सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी ने किया सम्मानित अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर
09-Feb-2022 11:50 AM
PATNA : बिहार में बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बेहद नाराज हैं. इसकी झलक लॉ एंड ऑर्डर को लेकर बुलाई गई. समीक्षा बैठक के शुरुआती आधे घंटे में ही देखने को मिल गई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कानून व्यवस्था की समीक्षा के लिए आज हाई लेवल मीटिंग कर रहे हैं. मुख्यमंत्री आवास स्थित लोक संवाद में नीतीश कुमार के साथ राज्य के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, डीजीपी एसके सिंघल समेत तमाम आला अधिकारी मौजूद थे. मुख्यमंत्री के साथ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी जिलों के डीएम एसपी जुड़े हुए हैं. अंदर थाने से जो पहली खबर सामने आई है उसके मुताबिक मुख्यमंत्री ने जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों की जमकर क्लास लेनी शुरू कर दी है. जहां हाल के दिनों में लॉ एंड ऑर्डर कमजोर देखने को मिला है.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सुबह 11:30 बजे से लॉ एंड ऑर्डर को लेकर समीक्षा बैठक कर रहे हैं. आज की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री बिहार के अंदर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर पहलू पर चर्चा हो रही है. मुख्यमंत्री स्पीडी ट्रायल से लेकर अपराध अनुसंधान के मामलों पर राज्य के पुलिस अधिकारियों समेत अन्य अधिकारियों से चर्चा होनी है. साथ ही साथ यह निर्देश भी दिया जाएगा कि शराबबंदी अभियान को बिहार में जारी रखा जाए.
अब तक इस तरह की बैठकों में मुख्यमंत्री का फोकस शराबबंदी कानून को लेकर ज्यादा रहा है. एक बार फिर नीतीश कुमार शराबबंदी के अभियान को लेकर पुलिस मुस्तैद करने के लिए निर्देश दे सकते हैं. इतना ही नहीं राज्य के अंदर जमीन विवाद से जुड़े मामले कम करने के लिए क्या पहल किए जाएं, इसको लेकर भी मुख्यमंत्री चर्चा करेंगे. साथ-साथ अपराधियों को ट्रायल के बाद सजा दिलाने में देरी हो रही है. इस मामले को भी मुख्यमंत्री देखेंगे.