Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो
13-Nov-2023 01:36 PM
By VISHWAJIT ANAND
जातीय गणना की रिपोर्ट जारी होने के बाद एक बार फिर से बिहार की सियासत में जाति की राजनीति शुरू हो गई है। बीजेपी पहली बार बिहार में यादव सम्मेलन का आयोजन कर रही है। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय की अगुआई में इस सम्मेलन का आयोजन 14 नवंबर को पटना के बापू सभागार में किया जाएगा। इस सम्मेलन में भाजपा के तरफ से 20 हजार से 40 हजार यादव के पार्टी ज्वाइन करने की बातें कही जा रही है। ऐसे में इस कार्यक्रम को लेकर भाजपा नेता नवल किशोर याद ने बड़ी बात कही है। भाजपा नेता ने राजद सुप्रीमो लालू यादव की तुलना कंश से किया है तो पीएम मोदी को कृष्ण बताया है।
भाजपा नेता ने कहा कि - कल यानी 14 नवंबर को लगभग 20 हजार से 40 हजार यादव समुदाय के लोग बापू सभागार में भाजपा जॉइन करने आएंगे। यह हमारे लिए बहुत बड़ी सफलता है। अब इस समुदाय के लोगों ने समझ लिया है की उनके सच्चे हितेषी कौन हैं और कौन सी पार्टी उनके बारे में चिंता करती है। ये राजद के लोग बस अपना मतलब निकालना जानते हैं। ये लोग कभी भी अपना परिवार छोड़ किसी का भी भला नहीं चाहते हैं।
इसके आगे भाजपा नेता ने कहा कि- ये विपक्षी गठबंधन वाले लोग जो लगातार सनातन पर हमला बोलते रहते हैं। उससे यादव समाज में काफी नाराजगी है। ये लोग हमारे देवी - देवता को गलत बतलाते हैं इसको लेकर यादव समुदाय में रोष है। जिसका असर उनको आगामी दिनों में देखने को मिल जाएगा। इन लोगों को जल्द ही ये समाज सबक सिखाएगा।
वहीं,उन्होंने इशारों ही इशारों में लालू परिवार पर हमला बोलते हुए कहा कि - आज भी काफी संख्या में यादव समाज के लोग मांस मछली नही खाते हैं। हांथो में तुलसी माला लेकर रखते हैं। वहीँ कुछ लोग ऐसे हैं जो बाहर जाकर मांस मछली का सेवन करते हैं वहीं सनातन को लेकर उल्टी -पुल्टी बातें करते हैं। यह कहीं से भी उचित नहीं है। कुछ लोग आज भी इस समाज में कंश बने हुए हैं और यही कुछ लोग कृष्ण बन देश की सेवा में लगे हुए हैं।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि- यादवों को भाजपा शुरुआत से हीं आदर देता रहा है और रिप्रेजेंटेशन देता रहा है। यादव जाती से आने वाले लोगों को मंत्री मंडल में शामिल किया गया है। नवल किशोर यादव ने कहा कि आज मैं सदन में हूं तो यह भारतीय जनता पार्टी का कमाल है। दूसरे लोग तो सिर्फ लोगों को ठगने का काम करते हैं।