मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें
02-Oct-2020 04:03 PM
PATNA : जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष और सीपीआई नेता कन्हैया कुमार विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगे कन्हैया कुमार ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि वह विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगे बल्कि पार्टी के लिए बिहार में प्रचार करते नजर आएंगे. कन्हैया ने कहा है कि पार्टी ने यह फैसला किया है कि वह मजबूती के साथ बिहार में विधानसभा चुनाव लड़ेगी लेकिन वह किसी भी सीट से उम्मीदवार नहीं होंगे.
विधानसभा चुनाव को लेकर कन्हैया कुमार ने एक न्यूज चैनल को जो ताजा इंटरव्यू दिया है, उसमें स्पष्ट तौर पर कहा है कि उनकी मंशा विधानसभा चुनाव लड़ने की नहीं है. वह लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं और जनता ने उन्हें नकार भी दिया था हालांकि बेगूसराय में मिली हार का दर्द कन्हैया अब तक के भुला नहीं पाए हैं. कन्हैया ने कहा कि बेगूसराय में आरजेडी में उनके खिलाफ उम्मीदवार दिया जबकि आरा में हमारे उम्मीदवार का आरजेडी ने समर्थन किया था. अगर यही स्थिति बेगूसराय में होती तो फिर नतीजा बदल सकता था. मैं जितनी वोटों से हारा और जितनी वोटें आरजेडी उम्मीदवार तनवीर आलम को मिली थीं. यह बताता है कि अगर सब कोई साथ होते तो नतीजा बदल जाता.
कन्हैया कुमार ने कहा है कि वह बिहार चुनाव में जहां तक संभव होगा प्रचार करेंगे. मजबूती से उम्मीदवारों के लिए जनसंपर्क चलाएंगे और उनका मकसद यही है कि किसी भी तरह पार्टी बिहार में अच्छे नतीजे लाए. कन्हैया ने कहा है कि सभी वामदलों को एक फोरम पर लाने के प्रयास हुए थे लेकिन बात नहीं बन सकी.
माले ने उनके साथ आकर आरजेडी से बात करने पर सहमति नहीं जताई. जिसके बाद अलग-अलग बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ है. उन्होंने साफ़ कर दिया कि विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगे लेकिन लोकसभा चुनाव में तेजस्वी यादव ने उनके खिलाफ जिस तरह उम्मीदवार दिया, वह करने की याद नहीं भूले हैं. अब ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए कन्हैया महा गठबंधन के उम्मीदवारों के लिए भी प्रचार करते हैं या फिर खुद को सिर्फ अपनी पार्टी तक ही सीमित रखते हैं.