बिहार में पुलिस खोज रही थी शराब: मिलने लगी हथियार, 4 तस्कर गिरफ्तार Bihar RTPS certificate : बिहार में जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र बनाने के नियम बदले, अब दस्तावेज की जानकारी देना अनिवार्य बिहार के इस मंदिर में सवा किलो चांदी की आभूषण चोरी: देवी-देवताओं के मुकुट, झांप और तीर-धनुष गायब क्या नीतीश कुमार बदलेंगे अपना फैसला: JDU प्रवक्ता नीरज कुमार ने कही बड़ी बात, आज शाम बैठक में क्या होगा Patna crime news : पटना में गाली-गलौज के बाद युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में रेफर; पुलिस जांच में जुटी YouTube पर 1 लाख व्यूज से कितनी होती है कमाई ? जानिए वीडियो से पैसे कमाने का पूरा गणित Bihar politics : 'हमारो अपन ऐलान है ...', नीतीश चले दिल्ली… क्या मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह देंगे इस्तीफा? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बयान Bihar Politics : बिहार में नई सियासी खिचड़ी ! सम्राट चौधरी ने की सीएम से 25 मिनट तक मुलाकात, तुरंत बाद विजय सिन्हा पहुंचे आवास; बिहार में नया सीएम कौन? बिहार के 4 लाख छात्रों को बड़ी राहत: ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर सुधार की तिथि बढ़ी, अब इस तारीख तक करवा सकते है अपडेट Char Dham Yatra 2026: आज से शुरू हुआ पंजीकरण, जानिए कब खुलेंगे चारों धाम के कपाट और कैसे करें रजिस्ट्रेशन
29-Feb-2020 06:24 PM
PATNA : बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला बोला है। उन्होनें कहा आम आदमी पार्टी की घिनौनी चुनावी राजनीति की वजह से देशद्रोह जैसे संवेदनशील मामले के आरोपी को बिहार में घूम-घूम कर नफरत फैलाने का मौका मिल गया।
डिप्टी सीएम ने कहा कि दिल्ली में साम्प्रदायिक दंगा और हिंसा भड़काने में आम आदमी पार्टी के नेता का नाम आने के बाद केजरीवाल सरकार की वोट बैंक की राजनीति का भयानक चेहरा सामने आया। दिल्ली सरकार ने केवल अपने दाग धोने की कोशिश में देश विरोधी नारे लगाने वाले वामपंथी छात्र नेता के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति दी।
सुशील मोदी ने कहा कि देश तोड़ने की साजिश जैसे संवेदनशील मामले में मुकदमा चलाने का फैसला न केवल चुनाव तक टाला गया, बल्कि इसमें 400 दिन लगाये गए।एक साल से भी ज्यादा समय में फैसला कर केजरीवाल ने देशद्रोही गतिविधियों की मदद ही की। यह निर्णय पहले होता तो आरोपी कन्हैया कुमार को बिहार में घूम-घूम कर नफरत फैलाने का मौका नहीं मिलता।