Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में
02-Feb-2020 04:29 PM
By Saurav Kumar
SITAMARHI : सीतामढ़ी से बड़ी खभर आ रही है। सीतामढ़ी में कन्हैया के जबरदस्त विरोध के बीच कन्हैया के समर्थकों ने एबीवीपी कार्यकर्तांओं के साथ मारपीट की है। इतना ही नहीं एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि कन्हैया के समर्थक विरोध कर रहे एक एबीवीपी कार्यकर्ता को अपने गाड़ी में उठाकर लेते चले गए।
एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने मधुबन के पास 'देशद्रोही कन्हैया कुमार वापस जाओ' और ' कन्हैया गो बैक' के नारे लगाए इस दौरान कन्हैया कुमार के काफिले में मौजूद उनके समर्थकों ने गाड़ी रोककर एबीवीपी के कार्यकर्ता प्रशांत झा के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। साथ ही कन्हैया कुमार के काफिले के लोग अपने गाड़ी में बैठा के ले गए जिसके बाद एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने कन्हैया कुमार के विरोध में प्रदर्शन को और बढ़ाते हुए सीतामढ़ी के डुमरा में बड़ी बाजार को जाम कर दिया।
एवीबीपी कार्यकर्ताओं ने अपने साथी की बरामदगी की मांग करते हुए कन्हैया कुमार के विरोध में लगातार नारे लगा रहे हैं। मौके पर नगर थाना डुमरा थाना की पुलिस पहुंचकर कैंप कर रही है लेकिन प्रदर्शनकारियों द्वारा लगातार कन्हैया कुमार के विरोध में नारे लगाते हुए अपने साथी की बरामदगी की गुहार लगाई जा रही है।
वहीं इससे पहले सीतामढ़ी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष नेता डॉ कन्हैया कुमार ने सीएए और एन आरसी को लेकर पीएम मोदी और गृहमंत्री पर जमकर हमला बोलते हुए कहा है कि हम किसी को विधायक, सांसद व नेता बनाने नहीं आए हैं हम तो सिर्फ लोगों को दिल जोड़ने के लिए आए हैं। इस दौरान गृहमंत्री अमित शाह ज्यादा निशाने पर रहें। कन्हैया ने कहा कि मोटा भाई खुद गृहमंत्री बन गए और बेटे को बीसीसीआई के सचिव बना बैठे,धर्म का झगड़ा राजनीतिक के चलते होता है ।नागरिकता साबित करने के लिए इम्तिहान लिया जा रहा है,ऐसी कौन सी मजबूरी है जो मोटा भाई कहता है कि हमलोग नागरिकता देना चाहते है