ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / कन्हैया पर चला चप्पल, समर्थकों ने लखीसराय में युवक को जमकर धुना

कन्हैया पर चला चप्पल, समर्थकों ने लखीसराय में युवक को जमकर धुना

17-Feb-2020 02:00 PM

By AJAY KUMAR

PATNA : नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ बिहार में यात्रा कर रहे कन्हैया कुमार पर चप्पल चला है. लखीसराय में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे कन्हैया के ऊपर एक युवक ने चप्पल फेंकी है, जिसके बाद कन्हैया के समर्थकों ने आरोपी युवक को पकड़कर जमकर धुन दिया.



लखीसराय में कन्हैया सीएएए के खिलाफ एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे हैं, जहां एक युवक ने विरोध जताते हुए उनके ऊपर चप्पल फेंक दिया.  बताया जा रहा है कि कन्हैया पर चप्पल फेंकने वाला  युवक भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच का जिला अध्यक्ष है. युवक का नाम चंदन सिंह गोरे हैं. चप्पल फेंकने के बाद सभा में मौजूद कन्हैया के समर्थकों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी.  

मौके पर उपस्थित पुलिस ने किसी तरह आरोपी युवक को भीड़ के बीच से निकाला. जिसके बाद चप्पल फेंकने वाले युवक को पुलिस कमरिया थाना ले गई है, यहां उससे आगे पूछताछ की जा रही है.