ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश

डबल मर्डर केस का खुलासा: हत्याकांड में शामिल अपराधी अरेस्ट, अंधाधुंध फायरिंग कर ले ली थी दो लोगों की जान

22-Feb-2024 04:36 PM

By Vikramjeet

HAJIPUR: वैशाली में पिछले दिनों हुए डबल मर्डर केस का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल एक अपराधी को अरेस्ट किया है। वैशाली पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है।


दरअसल, सदर थाना क्षेत्र के मदारपुर के पास करीब एक महीना पहले बाइक सवार दो अपराधियों ने अपने दोस्त के साथ नवनिर्मित मकान पर खड़े कारू राय और उसके दोस्त छोटू सिंह अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी। गोली लगने से करू राय और छोटू सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सदर अस्पताल लाने के दौरान दोनों की मौत हो गई थी। घटना से आक्रोशित लोगों ने आगजनिक और हाजीपुर-लालगंज मुख मार्ग को भी जाम किया था‌। घटनास्थल से पुलिस ने 22 खोखा बरामद किया था।


इस घटना की गंभीरता को देखते हुए वैशाली एसपी कार्तिकेय शर्मा के निर्देश पर सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। गठित टीम ने हत्याकांड में शामिल अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी सदर थाना क्षेत्र के लाल पोखर दिघी निवास रामजन्म राय का बेटा प्रिंस कुमार उर्फ साहिल है। गिरफ्तार अपराधी के पास से पुलिस ने करीब डेढ किलोग्राम चरस भी बरामद किया है। 


वैशाली एसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया बीते 19 जनवरी को सदर थाना अंतर्गत मदारपुर चौक के पास बाइक सवार दो अपराधियों द्वारा दो लोगों को गोली मार कर हत्या की गई थी। जमीन पर कब्जा को लेकर हत्या की गई थी। इस घटना में चार लोग शामिल थे, एक अपराधी की गिरफ्तारी कर ली गई है। बाकी अपराधी के गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही है।