Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
28-Oct-2020 10:40 AM
By PANKAJ KUMAR
GAYA : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान की प्रक्रिया जारी है. सूबे के 16 जिलों की 71 सीटों पर वोटिंग की जा रही है. पहले चरण के चुनाव को लेकर राज्य में 31,371 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. कोरोना काल को लेकर काफी सावधानी बरती जा रही है. सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए मतदाता कतार में कड़े होकर मतदान करने जा रहे हैं. वहीं दूसरी ओर वोटिंग के दौरान बीजेपी के मंत्री आदर्श आचार संहिता के नियमों का उल्लंघन करते भी नजर आएं.
पहले चरण में जिन जिलों में वोटिंग हो रही है, उसमें गाया जिला भी शामिल है. गया में भारतीय जनता पार्टी के नेता और मंत्री प्रेम कुमार बीजेपी के चुनाव चिन्ह लगे मास पहनकर वोट डालने पहुंचे. मंत्री प्रेम कुमार साइकिल से मतदान करने बूथ तक पहुंचे. हालांकि इस दौरान जब उनसे 'कमल छाप' वाले मास्क को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि उन्होंने ऐसा जान बूझकर नहीं किया है. उनकी मंशा आदर्श आचार संहिता के नियम उल्लंघन करना नहीं है.
आपको बता दें कि बिहार विधानसभा के पहले चरण में कुल 1066 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, जिसमें 952 पुरुष और 114 महिलाएं शामिल हैं. इनमें आठ मंत्री भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. इस चरण में 2,14,84,787 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. पहले चरण के मतदान में 4,45,628 नए वोटर पहली बार अपना वोट डालेंगे.