सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
27-Apr-2022 01:46 PM
DESK: देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों से लोग काफी परेशान है। पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें बढ़ने से कई सामानों के दाम बढ़े हैं जिससे महंगाई की मार लोगों को झेलनी पड़ रही है। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर पीएम मोदी ने भी चिंता जतायी है। उन्होंने सभी राज्यों की सरकार से वैट घटाने की अपील की है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 6 महीने लेट ही सही लेकिन अब राज्य सरकारें तेल पर टैक्स घटा लें। जिससे थोड़ी राहत लोगों को मिलेगी। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कोरोना को लेकर सभी राज्यों के मुख्यमंत्री के साथ मीटिंग कर रहे थे। वीडियो कॉन्फरेंसिंग के माध्यम से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित अन्य प्रदेशों के मुख्यमंत्री भी प्रधानमंत्री से सीधे जुड़े हुए थे।
दरअसल यह मीटिंग कोरोना के हालात पर चर्चा के लिए रखी गयी थी। इस दौरान सभी राज्यों के सीएम ने अपने अपने प्रदेश के हालात को वीसी के जरिये रखा। सभी सीएम की बातों को सुनने के बाद पीएम मोदी ने अपनी बातें रखी। इस दौरान बढ़ते पेट्रोलियम पदार्थ के दामों का भी जिक्र किया गया। इस पर पीएम मोदी ने कहा कि आर्थिक फैसलों में केंद्र और राज्य सरकारों में तालमेल जरूरी है।
उन्होंने कहा कि पेट्रोल- डीजल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए केंद्र सरकार ने नवम्बर माह में एक्साइज ड्यूटी में कटौती की थी। उस वक्त राज्य सरकार से भी वैट घटाने को कहा गया था। उस वक्त कुछ राज्यों ने केंद्र सरकार की बात मानी और लोगों को राहत भी दी लेकिन कुछ राज्यों ने ऐसा नहीं किया।