ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Assembly : बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज अंतिम दिन, जानें सदन में लास्ट डे क्या -क्या होगा; विपक्ष का रोल भी अहम Rinku Singh : टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच रिंकू सिंह के पिता का निधन, टीम इंडिया को बड़ा झटका Patna Metro : होली के बाद पटना के इन इलाकों में दौड़ेगी पटना मेट्रो, मात्र 30 रुपये में होगा 6.2 किमी का सफर Bihar Assembly : बिहार में निजी कॉलेजों की मनमानी पर रोक: सरकार तय करेगी नामांकन से परीक्षा तक की फीस, विधानसभा में विधेयक पारित Bihar CAG Report : वाह जी वाह : बिहार में तो गजब हो रहा, नाबालिग को मिल रहा पीएम आवास; 541 आवासों में नहीं बना शौचालय Four Lane Road : होली से पहले बिहार के इस जिले के लोगों को बड़ा तोहफा, एकमी-शोभन बाईपास पर निर्माण शुरू; इन्हें मिलेगा बड़ा फायदा Bihar weather : बिहार में आज का मौसम: गर्मी ने पकड़ी रफ्तार, ठंडियों से आराम Bihar Bhumi: बिहार के जमीन माफिया, दलाल और मुंशी हो जाएं सावधान! सरकार करने जा रही सख्त कार्रवाई, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने चेताया Bihar Bhumi: बिहार के जमीन माफिया, दलाल और मुंशी हो जाएं सावधान! सरकार करने जा रही सख्त कार्रवाई, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने चेताया पटना मेट्रो का ट्रायल रन सफल: भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक दौड़ी ट्रेन, जल्द शुरू होगा परिचालन

कालकाजी मंदिर में स्टेज गिरने से मची भगदड़, 1 महिला की मौत; 17 घायल

कालकाजी मंदिर में स्टेज गिरने से मची भगदड़, 1 महिला की मौत; 17 घायल

28-Jan-2024 09:14 AM

By First Bihar

DELHI : राजधानी दिल्ली के कालकाजी मंदिर में जागरण के दौरान बड़ा हादसा हो गया। इस दौरान स्टेज गिरने से वहां भगदड़ मच गई। अफरा-तफरी में 17 में लोग घायल हो गए और महिला की मौत हो गई। जागरण के लिए पुलिस से कोई परमिशन नहीं ली गई थी। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  


मिली जानकारी के अनुसार,  शनिवार रात करीब साढ़े 12 बजे महंत परिसर कालकाजी मंदिर में माता जागरण में लकड़ी और लोहे के फ्रेम से बनी एक स्टेज गिरने से 17 लोग घायल हो गए और एक करीब 45 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की अभी पहचान नहीं हो सकी है। घायलों को को एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।


वहीं, दिल्ली फायर सर्विस के डायरेक्टर अतुल गर्ग ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया की फायर कंट्रोल रूम को देर रात 12:47 बजे के आसपास सूचना मिली थी कि कालकाजी मंदिर में जागरण का स्टेज गिर गया है। उसके नीचे कई लोग दब गए हैं। मौके पर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां भेजी गईं।


उधर, 17 घायलों में से अब तक केवल 8 लोगों की पहचान-  कमला देवी (60 ), शीला मित्तल (81), सुनीता (5), हर्ष (21), अलका वर्मा (33), आरती वर्मा (18), रिशिता ( 17),0 मनु देवी (32) के रूप में हुई है। बाकी और घायलों की पहचान की कोशिश की जा रही है।