बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़
25-Dec-2022 08:46 PM
By RANJAN
KAIMUR: कहा जाता है कि पूत कपूत हो सकता है लेकिन माता नहीं होती कुमाता लेकिन कैमूर के मोहनियां में आज शाम एक कलयुगी मां की करतूत सामने आई। जिसने अपने जिगर के टुकड़े को लावारिस हालत में छोड़ दिया। 2 साल के मासूम बेटे को रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे बिठा खूद रफूचक्कर हो गई।
यह सब वहां मौजूद लोग देख रहे थे। उन्हें लगा कि महिला बाथरुम गयी होगी लौटकर आएगी। लेकिन जब काफी देर हो गया और महिला बच्चे को लेने नहीं पहुंची। बच्चे को रोता देख उसे गोद में उठाया गया और काफी देर तक मां के आने का फिर इंतजार करने लगे। जब महिला नहीं लौटी तब लोगों ने इसकी सूचना डायन 112 को दी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस बच्चे को अपने साथ मोहनियां थाने ले गयी। जिसके बाद इसकी सूचना चाइल्डलाइन को दी गयी। बच्चे को चाइल्डलाइन को सौंपा जाएगा।
इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि एक महिला बच्चे को गोद में लिए हुए आई थी और डड़वा ओवर ब्रिज के नीचे बच्चे को बिठाकर कहीं चली गई। उन्हें लगा कि बाथरुम गयी होगी आ जाएगी लेकिन घंटों बीतने के बाद भी वह अपने कलेजे के टुकड़े को लेने नहीं पहुंची। तब इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। महिला कौन थी और कहां से आई थी इस संबंध में कुछ भी पता नहीं चल पाया है।