ब्रेकिंग न्यूज़

केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल

Home / news / कल TET शिक्षक मुंडन करा के बनाएंगे वर्ल्ड रिकॉर्ड, DNA मैच के लिए...

कल TET शिक्षक मुंडन करा के बनाएंगे वर्ल्ड रिकॉर्ड, DNA मैच के लिए CM नीतीश को भेजेंगे बाल

12-Mar-2020 01:53 PM

PATNA : 27 फरवरी से हड़ताल पर गए 1.25 लाख टीईटी शिक्षक 13 मार्च को पटना के गर्दनीबाग में सामूहिक मुंडन करा विश्व रिकॉर्ड बनाएंगे और अपना विरोध प्रकट करेंगे. हजारों शिक्षक अपनी मांगों को लेकर सामूहिक रुप से मुंडन कराने के बाद अपने बाल को  नियमित शिक्षकों से DNA मिलान हेतु बिहार के सीएम नीतीश कुमार को भेजेंगे. 

TET शिक्षक का कहना है कि नियमित शिक्षक बनने की हर योग्यता जो RTE में वर्णित है उसे वे लोग पूरा करते हैं. इसके बावजूद बिहार सरकार ने TET शिक्षकों को शिक्षामित्रों के साथ नियोजित शिक्षक बना दिया. जबकि उत्तर प्रदेश, झारखंड, उत्तराखंड सहित अन्य सभी राज्यों में TET शिक्षकों को नियमित शिक्षक बनाया गया है. 

बिहार के 1.25 लाख शिक्षक  27 फरवरी से TET शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के बैनर तले हड़ताल पर हैं. हड़ताली शिक्षकों को कहना है कि सीएम ने सदन मे नियजित शिक्षकों के बारे में कहा कि वे लोग सुप्रीम कोर्ट में समान काम समान वेतन का केस हार चुके हैं. पर यह गलत है. सीएम ने सुप्रीम कोर्ट का फैसला सही से पढ़ा नहीं या फिर विभागीय पदाधिकारियों द्वारा गुमराह किया जा रहा है.