ब्रेकिंग न्यूज़

हत्या या आत्महत्या? बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिस Bihar news : बिहार में गर्मी का बड़ा असर! आंगनबाड़ी केंद्रों का समय बदला, अब सुबह ही होगा पूरा काम, जानें नया टाइमिंग सिस्टम! बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान Bihar News : बिहार को मिलेगा दूसरा ग्लास ब्रिज, गंगा के ऊपर चलने का रोमांच होगा शुरू! श्रद्धालु देखेंगे डॉल्फिन का नजारा कप्तान बदले, कहानी नहीं! धोनी से राहुल और अब पंत तक… हर बार क्यों गरम हो जाता है गोयनका कैंप का माहौल? जानिए... BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी

Home / news / कल से खुलने जा रहे हैं पटना के ये बड़े स्कूल, देख...

कल से खुलने जा रहे हैं पटना के ये बड़े स्कूल, देख लीजिए.. टाइमिंग और गाइडलाइन

08-Aug-2021 08:13 PM

PATNA : बिहार में कोरोना की दूसरी लहर थमने के बाद राज्य सरकार ने नौवीं और दसवीं क्लास के बच्चों के लिए स्कूल 9 अगस्त से खोलने का फैसला किया था. लंबे अंतराल के बाद नौवीं और दसवीं क्लास के बच्चों के स्कूल कल से खुलने जा रहे हैं. इसबार पटना के लगभग सभी बड़े स्कूल में इन दोनों क्लास के बच्चों को आने की इजाजत दी गई है. हालांकि इनकी उपस्थिति 50 फ़ीसदी होगी और अल्टरनेट डे पर बच्चों को क्लास में बुलाया जाएगा. 


पटना सेंट्रल स्कूल और केंद्रीय विद्यालय के साथ-साथ सेंट करेंस स्कूल और डॉन बॉस्को स्कूल के क्लासेज में सोमवार से शुरू हो जाएंगे. सेंट करेंस स्कूल में नौवीं और दसवीं के बच्चों के लिए स्कूल की टाइमिंग सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक होगी. जबकि डॉन बॉस्को अकेडमी में सोमवार से क्लास शुरू होगा, यहां सुबह 8:30 बजे से 1:40 बजे तक क्लास चलेगी. 


हालांकि इनमें स्कूलों ने यह तय किया है कि ऑफलाइन क्लास के लिए अभिभावकों से रिटन परमीशन लिया जाएगा. सेंड करें स्कूल के प्रबंधक के मुताबिक रिटन परमिशन के बाद ही बच्चों को ऑफलाइन क्लास में शामिल होने की इजाजत होगी. फिलहाल इन स्कूलों में एक 11वीं और 12वीं की कक्षाएं चल रही हैं. 


50 फ़ीसदी बच्चों के आने की इजाजत है लेकिन फिलहाल 30 से 50 बच्चे ही स्कूल आ पा रहे हैं. कुछ स्कूलों में दसवीं के एग्जाम भी शुरू होने वाले हैं.  सेंट जोसेफ कॉन्वेंट में सोमवार से दसवीं की सेंटर परीक्षा और माउंट कार्मेल में दसवीं का फर्स्ट एसेसमेंट शुरू होगा. 


दसवीं की परीक्षा खत्म होने के बाद नौवीं क्लास के लिए 20 अगस्त से एग्जाम की शुरुआत होगी. सेंट जेवियर हाई स्कूल में बुधवार से नौवीं और दसवीं के बच्चों की ऑफलाइन क्लासेस शुरू हो जाएंगी. लोयला स्कूल भी मंगलवार से खुल जाएगा.