ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / कल नहीं हो सकेगा मुंगेर गंगा सड़क ब्रिज का उद्घाटन, 18 साल लंबे...

कल नहीं हो सकेगा मुंगेर गंगा सड़क ब्रिज का उद्घाटन, 18 साल लंबे इंतजार के बाद भी अधूरा रह गया काम

24-Dec-2021 10:05 AM

MUNGER : मुंगेर वासियों के लिए निराश करने वाली खबर है. 25  दिसंबर को दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के मौके पर मुंगेर जिले में गंगा नदी पर रेल-रोड ब्रिज का उद्घाटन होन था. लेकिन, अब खबर सामने आ रही है कि उद्घाटन कार्यक्रम को टाल दिया गया है. 


दरअसल इसके निर्माण का काम अभी काफी बचा है. एनएच 31 खगड़िया की ओर से मुंगेर जाने के लिए शुरू हुए पुल निर्माण के हिस्से के 605वें मीटर पर दो स्पैन में ढलाई का काम गुरुवार के दिन तक नहीं हो पाया था. दोनों गार्डर पर फ्रेबिकेटेड स्टील स्लैब चढ़ाने के बाद उसे पूरी तरह से फिक्स कर दिया गया है. इसके बीच में ढलाई को लेकर लोहे के चदरा को भी लगाया गया है. हालांकि देर रात ढलाई होने की बात कही जा रही है.


बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के मौके पर बिहार के लोगों को एक बहुत बड़ा तोहफा मिलने वाला था. इसी दिन मुंगेर में गंगा नदी पर बने महासेतु का उदघाटन होना था. मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार को इसका उद्घाटन करना था. इसका सीधा फायदा बिहार के कई जिलों को एक साथ होगा. 


पु‍ल के उद्घाटन को देखते हुए सारी तैयारियां कर ली गई थीं, लेकिन निर्धारित कार्यक्रम से एक दिन पहले इसे स्‍थगित कर दिया गया है. मुंगेर से भाजपा विधायक प्रवीण कुमार यादव ने इसकी जानकारी दी है. अब इस पुल का उद्घाटन अगले साल 16 जनवरी को होने की उम्‍मीद है. 


18 साल पहले मुंगेरवासियों के कई आंदोलन के बाद दक्षिण बिहार और उत्तर बिहार को जोड़ने के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने गंगा नदी पर रेल सह सड़क पुल के निर्माण का शिलान्यास किया था. 18 साल के लंबे इंतजार के बाद अब गंगा पुल से एप्रोच पथ को कनेक्ट करने के लिए अंतिम पीलर पर गार्डर चढ़ाने को काम बुधवार को पूरा कर लिया गया है. इसके साथ ही पुल से एप्रोच पथ के कनेक्टिविटी का काम पूरा हो गया. लेकिन अभी इसका उद्घाटन नहीं किया जा सकता है.


गंगा पर रेल सह सड़क पुल के बन जाने से बेगूसराय और खगड़िया की दूरी मुंगेर से काफी कम रह जाएगी. मुंगेर से खगड़िया और बेगूसराय का सफर कुछ मिनटों में तय हो सकेगा. इससे मुंगेर जिला का विकास होने की भी उम्‍मीद है. मुंगेर के लोगों ने भी कहा कि पुल सिर्फ विकास ही नही बल्कि कई मायनो में मुंगेर को और आगे बढ़ाएगा.