ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत

Home / news / आपार जनसमर्थन से गदगद हैं पुरुषोत्तम कुमार, कल बख्तियारपुर विधानसभा से करेंगे नामांकन

आपार जनसमर्थन से गदगद हैं पुरुषोत्तम कुमार, कल बख्तियारपुर विधानसभा से करेंगे नामांकन

14-Oct-2020 09:56 PM

By Ajay Deep Chouhan

PATNA :  बिहार में विधानसभा चुनाव में पहले चरण के मतदान को लेकर नामांकन की प्रक्रिया संपन्न हो गई है. विधानसभा के दूसरे और तीसरे चरण के मतदान को लेकर पार्टी के उम्मीदवार अपना नामांकन कर रहे हैं. पटना जिले के बख्तियारपुर विधानसभा सीट से जन अधिकार पार्टी के संरक्षक राजेश रंजन उर्फ़ पप्पू यादव ने युवा नेता पुरुषोत्तम कुमार को अपनी पार्टी का उम्मीदवार बनाया है.


बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र में जनता का आपार समर्थन मिलने से जाप प्रत्याशी पुरुषोत्तम कुमार काफी उत्साहित हैं. जीत का भरोसा जताते हुए उन्होंने कहा कि इसबार चुनाव में बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता न्याय करेगी. पुरुषोत्तम कुमार ने जानकारी दी कि कल गुरूवार को सुबह 10 बजे अपने समर्थकों के साथ वह पटना उप विकास आयुक्त के कार्यालय में अपना नामांकन करने पहुंचेंगे.


बख्तियारपुर विधानसभा सीट से जन अधिकार पार्टी के कैंडिडेट पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि इसबार जनता नेता को नहीं अपने बेटे को वोट देने जा रही है. जिन लोगों ने बख्तियारपुर की भोलीभाली जनता के साथ अन्याय किया है, उसके साथ इसबार जनता न्याय करेगी. इस क्षेत्र के दर्जनों ऐसे गांव हैं, जिन्हें विकास की मुख्यधारा से अलग रखा गया है. अगर यहां के लोग अपने बेटे को मौका देते हैं तो वह स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली की व्यवस्था सुदृढ़ करने के साथ-साथ सड़क बनवाने का भी काम करेंगे.


news image


बीते दिन जाप संरक्षक पप्पू यादव ने खुले मंच से अपने प्रत्याशी के बारे में कहा था कि उन्होंने एक जमीनी कार्यकर्ता भर भरोसा जताया है. जिसके अंदर बख्तियारपुर की जनता को न्याय दिलाने के लिए नेतृत्व की क्षमता है. आपको बता दें कि पुरुषोत्तम कुमार पेशे से पत्रकार रहे हैं. जिनकी शिक्षा दीक्षा पटना में हुई है. पत्रकारिता में पढ़ाई पूरी करने के बाद वह इस क्षेत्र में सक्रीय रहें फिर उन्होंने राजनीति में जाने का निर्णय ले लिया.