ब्रेकिंग न्यूज़

निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन?

Home / news / कल आएगा STET एग्जाम का Answer Key, कंडीडेट यहां से डाउनलोड करें पूरी...

कल आएगा STET एग्जाम का Answer Key, कंडीडेट यहां से डाउनलोड करें पूरी आंसर की

14-Feb-2020 06:56 PM

PATNA : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से बिहार माध्यमिक पात्रता परीक्षा यानी कि STET 2019 का आंसर की जारी करने का निर्णय लिया है। एसटीईटी के कंडीडेट के एग्जाम का आंसर की बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से डाऊनलोड कर सकते हैं। कल से आंसर की बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। ये आंसर की शनिवार से मंगलवार यानी कि सिर्फ चार दिनों के लिए ही उपलब्ध रहेंगे।


बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक बीते 28 जनवरी को STET 2019 की परीक्षा ली गई थी। इस परीक्षा में 10 सेटों में प्रश्न पत्र सेट किये गए थे। इन सभी प्रश्न पत्रों का आंसर की बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए गए हैं। एसटीईटी अभ्यर्थी 15 फरवरी से 18 फरवरी तक आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर की में किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर बोर्ड की वेबसाइट पर प्रूफ के साथ कंडीडेट आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। 


आनंद किशोर ने यह स्पष्ट किया कि STET अभ्यर्थी सिर्फ और सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से ही आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। 18 फरवरी के बाद किसी भी शिकायत पर बोर्ड की ओर से कोई भी विचार नहीं किये जायेंगे। बता दें कि लंबे अंतराल के बाद ली गई इस परीक्षा में 247241 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। 28 जनवरी को ली गई इस परीक्षा की फर्स्ट सीटिंग में 181738 और सेकेंड सीटिंग में 65000 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।