ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / KAIMUR NEWS: टैक्स चोरी करने वालों पर सरकार की पैनी नजर, मोहनियां में...

KAIMUR NEWS: टैक्स चोरी करने वालों पर सरकार की पैनी नजर, मोहनियां में जर्दा कारोबारी के गोदाम में रेड

13-Dec-2024 06:32 PM

By RANJAN

KAIMUR: टैक्स चोरी करने वाले सावधान हो जाए। यह खबर आपके लिए है क्योंकि बिहार सरकार की अब पैनी नजर आप पर ही है। टैक्स चोरी करने वाले लोगों को चिन्हित करते हुए उन पर नकेल कसने की कवायत शुरू हो गई है। सेल टैक्स के पदाधिकारियों ने कैमूर के मोहनियां में जर्दा कारोबारी के गोदाम में छापेमारी की। 

 

कैमूर जिले के मोहनियां में स्थित जर्दा कारोबारी मेसर्स भुवनेश्वरी ट्रेडर्स के गोडाउन पर सेल टैक्स के पदाधिकारियों ने कर चोरी के खिलाफ छापेमारी की। इस दौरान टीम ने जांच के दौरान पाया गोदाम में 31 लाख रुपए का स्टॉक होना चाहिए लेकिन जर्दा कारोबारी के द्वारा 29 लाख का स्टॉक बेच दिया गया और उसका टैक्स सरकार को जमा भी नहीं किया। अब तक सिर्फ ₹2 लाख रुपए का ही स्टॉक मौजूद है। इसके बाद सीजर लिस्ट बनाते हुए गोदाम में रखे सभी सामान को सीज कर दिया गया है और सुनवाई की तारीख सुनिश्चित कर दी गई है।


राज्य कर आयुक्त भभुआ सतीश कुमार ने बताया कि सरकारी स्तर से जानकारी मिली थी कि मोहनियां स्थित मेसर्स भुवनेश्वरी ट्रेडर्स द्वारा टैक्स जमा नहीं कराया जा रहा है। जिसे देखते हुए उनके गोडाउन का वेरिफिकेशन किया गया तो पाया गया कि कागजातों के मुताबिक 31 लाख रुपए का स्टॉक गोदाम में होना चाहिए लेकिन सिर्फ दो लाख रुपए का ही स्टॉक गोडाउन में मिला है। इनके द्वारा 29 लाख रुपए का स्टॉक बेच दिया गया है। जिसका टैक्स भी सरकार को नहीं दिया गया है। जिसको देखते हुए माल सीज कर लिया गया है। यह किसी भी प्रकार का बिक्री सामान का नहीं करेंगे और इनको सुनवाई की तिथि मुकर्रर कर दी गई है। उस तिथी पर यह जाकर अपना पक्ष विभाग को रखेंगे।