ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / बिहार में आज ऑनलाइन होगी शादी, लॉक डाउन के कारण दूल्हा नहीं लेकर...

बिहार में आज ऑनलाइन होगी शादी, लॉक डाउन के कारण दूल्हा नहीं लेकर आ पाएगा बारात

24-Mar-2020 09:14 AM

KAIMUR: बिहार के कैमूर में आज ऑनलाइन शादी होने वाली है. यह फैसला लड़की और लड़के के परिजनों ने मजबूरी में लिया है. दोनों को रिश्ता पहले से ही तय था, लेकिन इस बीच लॉक डाउन हो गया. जिसके कारण दूल्हा बारात लेकर कैमूर नहीं आ पाएगा.

बारात निकालने की नहीं मिली अनुमति

कैमूर की जिस लड़की की शादी लड़के के साथ होने वाली है वह यूपी के इलाहाबाद का रहने वाला है. लेकिन वह पर भी लॉक डाउन के कारण प्रशासन ने बारात निकालने की अनुमति नहीं दी. यही स्थिति बिहार में भी लागू है. दोनों राज्यों में कोरोना को लेकर लॉक डाउन है. 


तैयारी में जुटे परिजन

बताया जा रहा है कि आज शबनम और सद्दाम ऑन लाइन शादी के पवित्र बंधन में बंध जाएंगे. कैमूर के मुश्तक अहमद की बेटी शबनम की शादी इलाहाबाद निवासी शौकत के पुत्र सद्दाम सो होने वाली है. शादी को लेकर 23 मार्च को मेंहदी की रस्म पूरी होने के बाद 24 मार्च को बारात आनी थी पर कोरोना के कारण लॉक डाउन हो गया. और इसके बाद दोने परिवारों ने तय किया कि शादी वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए होगी.