ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / संजय जायसवाल ने कांग्रेस पर बोला हमला, देश विरोधी बयानों के साथ है...

संजय जायसवाल ने कांग्रेस पर बोला हमला, देश विरोधी बयानों के साथ है कांग्रेस

17-Nov-2020 10:46 AM

By Aryan Anand

PATNA : बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए  उन पर आतंकवादियों की भाषा बोलने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा हमारे  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दृढ़ निश्चय का परिचय देते हुए पिछले साल जम्मू कश्मीर से ना केवल आर्टिकल 370 हटाया बल्कि उसे दो भागों में बांट कर केंद्र शासित प्रदेश भी बना दिया.

इसके बाद ही देश में एक देश एक विधान एक प्रधान और एक निशान को लागू किया जा सका.  लेकिन यह बड़े आश्चर्य की बात है कि हमारे देश की ऐसी तमाम विरोधी स्वर दिखाई दिए जिसकी भाषा हमारे दुश्मन देशों से मिलती जुलती दिखाई देती है. यहां तक कि देश के प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस के युवा नेता राहुल गांधी ने ऐसा बयान दे डाला जिनका इस्तेमाल पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में कर दिया.

संजय जायसवाल ने कहा  राहुल गांधी के लिए यह नई बात नहीं है. वह और उनकी पार्टी चीन के साथ किस तरह का समझौता कर रहे थे इस पर भी उन्होंने अपना रुख स्पष्ट नहीं किया है. वही उनकी पार्टी भारत विरोध के नए चेहरे तुर्की में ऑफिस खोल भला कौन सा देश हित का काम करने जा रही है. आगे प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के युवराज और फारूक अब्दुल्ला चीन की मदद से आर्टिकल 370 को पुन बहाल करने की बात कर रहा है. वहीं महबूबा मुफ्ती इसके लिए युवाओं को भारत के खिलाफ बंदूक उठाने के लिए आते हुए तिरंगे को जलाने व भारतीय संविधान को नहीं मानने का ऐलान कर रही है. इस सभी को कांग्रेस का समर्थन प्राप्त है. यह दिखाता है कि कांग्रेस के हाथ सीधे देश विरोधियों के साथ है.