ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत

Home / news / कहीं के नहीं रहे पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय, अब बीजेपी ने भी नहीं...

कहीं के नहीं रहे पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय, अब बीजेपी ने भी नहीं दिया टिकट, बक्सर में चुनावी कार्यालय पर लटका ताला

07-Oct-2020 08:56 PM

PATNA : सियासी महत्वाकांक्षा के लिए डीजीपी पद से वीआरएस लेने वाले गुप्तेश्वर पांडेय़ कहीं के नहीं रहे. पहले जेडीयू ने टिकट देने के इंकार कर दिया था. अब बीजेपी ने भी गले लगाने से साफ मना कर दिया. बक्सर से बीजेपी ने दूसरे उम्मीदवार के नाम का एलान कर दिया है. बक्सर शहर में चल रहे गुप्तेश्वर पांडेय के दफ्तर में आज बड़ा ताला लटक गया.


सियासत में फेल हुए गुप्तेश्वर पांडेय
दरअसल बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने पिछले महीने आनन फानन में वीआरएस ले लिया था. इरादा साफ था-सियासी पारी खेलना. लिहाजा कुछ दिन पहले बकायदा जेडीयू की सदस्यता ग्रहण कर ली. गुप्तेश्वर पांडेय के लोगों ने बक्सर में अपना चुनावी कार्यालय भी खोल लिया था. प्रचार शुरू हो गया था कि पांडेय जी ही बक्सर से उम्मीदवार होंगे.


पांच दिन पहले ही जेडीयू ने इंकार कर दिया था
जेडीयू सूत्रों की मानें तो पांच दिन पहले ही जेडीयू ने उन्हें बता दिया था कि टिकट नहीं मिलने वाला. सूत्रों के मुताबिक गुप्तेश्वर पांडेय रात में सीएम आवास पहुंचे थे. वहां उन्हें साफ साफ कह दिया गया कि बक्सर से टिकट नहीं मिलने वाला. पांडेय जी ने तब बेगूसराय से टिकट देने की मांग रख दी थी. इसके बाद नीतीश कुमार नाराज हो गये थे. पांडेय जी बैरंग वापस लौटे थे.



काम नहीं आया बीजेपी में जुगाड़
बीजेपी के एक नेता के मुताबिक गुप्तेश्वर पांडेय ने जेडीयू के इंकार के बाद बीजेपी में जुगाड़ लगाना शुरू कर दिया था. उन्होंने बीजेपी को मैनेज करने की पूरी कोशिश की. पटना से लेकर दिल्ली तक के नेताओं को पकड़ा गया. लेकिन बीजेपी मानने को तैयार नहीं हुई. बक्सर से बीजेपी ने आज अपने उम्मीदवार के नाम का एलान कर दिया. परशुराम चतुर्वेदी को बीजेपी ने टिकट दिया था.


बक्सर से मिल रही खबर के मुताबिक आज शाम गुप्तेश्वर पांडेय के चुनाव कार्यालय पर फाइनली ताला लगा दिया गया. उनके समर्थक निराश होकर लौट गये हैं.


दूसरी बार फेल हुए गुप्तेश्वर पांडेय
गुप्तेश्वर पांडेय दूसरी बार सियासत में फेल हुए. इससे पहले 2009 में उन्होंने नौकरी से वीआरएस ले लिया था. तब वे बक्सर संसदीय सीट से बीजेपी के टिकट के दावेदार थे. लेकिन बीजेपी ने टिकट नहीं दिया. जुगाड़ के सहारे गुप्तेश्वर पांडेय फिर से नौकरी में लौटे और डीजीपी की कुर्सी तक पहुंच गये. लेकिन इस दफे भी किस्मत ने साथ नहीं दिया.