ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट

खगड़िया सीट से चुनाव लड़ रहे राजेश वर्मा ने किया मतदान, कहा - विकास के लिए करें वोटिंग; जानिए भागलपुर से क्या है कनेक्शन

26-Apr-2024 12:13 PM

By First Bihar

BHAGALPUR : बिहार की 5 लोकसभा सीटों पर वोटिंग जारी है। सुबह से ही बूथों पर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें देखी जा रही हैं। जलपान से पहले लोग मतदान करने के लिए कतारबद्ध हो गये हैं। बिहार में दूसरे चरण में जिन सीटों पर मतदान हो रहा है उसमें किशनंगज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका शामिल है। ऐसे में आम मतदाता के साथ ही साथ बड़ी -बड़ी हस्तियां और राजनेता भी अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में खगड़िया सीट से एनडीए कैंडिडेट राजेश वर्मा भी अपने पुरे परिवार के साथ मतदान केंद्र पहुंच अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 


वहीं, मतदान करने के बाद मीडियाकर्मी से बात करते हुए एनडीए के खगड़िया सीट से कैंडिडेट राजेश वर्मा ने कहा है कि हमारा पैतृक घर भागलपुर हैं। वो आज यहां दुसरे चरण में मतदान हो रहा है और हम लोग मतदान करने पहुंचे हैं। हमलोग मोदी के विकास और नेतृत्व के लिए मतदान कर रहे हैं। हम जनता से अपील करते हैं और भागलपुर के विकास के लिए घर से बाहर निकलकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। आपका हरेक वोट कीमती हैं। अपने विवेक से मतदाता का परिक्षण कर अपना वोट विकास के पक्ष में डालें। 


राजेश वर्मा काफी युवा चेहरा हैं और तेज तर्रार माने जाते हैं। यह पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। राजेश वर्मा को चिराग पासवान ने खगड़िया से टिकट दिया है। राजेश वर्माभागलपुर के रहने वाले हैं और आसपास के जिले के चर्चित चेहरे हैं। राजेश वर्मा भागलपुर से 2020 में लोजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। वह भागलपुर के डिप्टी मेयर के पद पर भी रह चुके हैं। राजेश वर्मा सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हैं और जनता के बीच बड़ी आसानी से उपलब्ध रहते हैं। 


राजेश वर्मा की काबिलियत को देखते हुए चिराग पासवान ने उन्हें 2020 के विधानसभा चुनाव में भागलपुर से टिकट दिया था। उसी समय से चिराग, राजेश वर्मा पर भरोसा जताने लगे।राजेश ने  इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रखी है। उन्होंने 2017 में भागलपुर नगर निगम के जरिए राजनीति में कदम रखा।